गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति ने परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश पर लिया बड़ा निर्णय, देखें पूरी डिटेल
Gorakhpur News: नए मापदंडों के अनुसार सामान्य अन्य /पिछड़ा वर्ग स्नातक परीक्षा में 45% अंक तथा अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति स्नातक परीक्षा में 40% अंक होने चाहिए। बैठक में बताया गया कि पहले विभिन्न महाविद्यालयों के लिए न्यूनतम अंक प्रतिशत भिन्न-भिन्न होता था।
कला संकाय के परास्नातक कोर्स के लिए किसी भी विषय में स्नातक उपाधि वाले विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन कुलपति के अध्यक्षता में प्रवेश समिति ने निर्णय लिया की कला संकाय के सभी विषयों में परास्नातक कोर्स के लिए किसी भी विषय से स्नातक उपाधि अर्जित करने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। अब तक जरूरी होता था कि जिस विषय में एमए में प्रवेश लेना चाहते हैं वह विषय विद्यार्थी ने स्नातक स्तर पर अवश्य पढ़ा हो।

कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा कि इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों के अनुरूप बहुविषयकता और अभ्यर्थी को मनपसंद के विषयों से पढ़ने की स्वतंत्रता मिलेगी। बैठक में प्रवेश समिति के सभी सदस्य, कुलसचिव तथा ऐडमिशन सेल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications