DDU University News: बीएससी कृषि व बीटेक की परीक्षाओं को लेकर बड़ी अपडेट

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की बी०एस-सी० कृषि सत्र 2024-25 एवं आगे के सत्रों की सेमेस्टर परीक्षाएं व्याख्यात्मक स्वरूप में करायी जायेगी।

यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक ने दी है।
इसके साथ ही इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित बी०टेक की परीक्षाएं व्याख्यात्मक स्वरूप में करायी जायेगी।
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि वाणिज्य संकाय द्वारा संचालित बीबीए-हेल्थकेयर, बीबीए-लाजिस्ट्रीक, बीबीए-रिटेल, बीबीए- हास्पेटिलीटी एण्ड टुरिज्म, बीबीए, एमबीए एवं बीएचएमसीटी की परीक्षाओ को व्याख्यात्मक स्वरूप में कराए जाने का निर्णय लिया गया है।

ddu

शारदीय नवरात्र के अवसर पर गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलकनंदा महिला छात्रावास में नवरात्रि स्पेशल भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रावास की अभिरक्षिका डॉ. मीतू सिंह, पूर्व अभिरक्षिका प्रो. शोभा गौड़, विश्वविद्यालय के सम्पत्ति अधिकारी डॉ. अमित उपाध्याय, छात्रावास की अधीक्षिका डॉ. सोनल सिंह सहित अन्य अतिथियों एवं छात्राओं ने मां भगवती की पूजा अर्चना एवं देवी गीत प्रस्तुत की।

छात्राओं के भजनों और देवी गीत ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
अपने संबोधन में अलकनंदा महिला छात्रावास की अभिरक्षिका डॉ. मीतू सिंह ने कहा कि नवरात्रि हिंदू संस्कृति के महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है। शक्ति की पूजा के रूप में मनाया जाने वाला यह त्यौहार सामाजिक एकता एवं सद्भावना का प्रतीक है।
मां भगवती की पूजा-अर्चना से देवी प्रसन्न होती हैं और भक्तों का कल्याण करती हैं मां दुर्गा आप सभी का कल्याण करें ऐसी मैं कामना करती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+