DDU University News: बीएससी, बीबीए सहित इन कक्षाओं का परीक्षा परिणाम हुआ घोषित, यहां देखें RESULT

DDU University News Gorakhpur Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कई परीक्षाओं का परीक्षाफल जारी करने का निर्देश दे दिया है। आइए जानते है यह परिणाम कहां कैसे और कहां देखना है।

कुलपति के आदेश 10 जुलाई के क्रम में समस्त सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि बी०एस-सी० षष्टम सेमेस्टर, बी०बी०ए० षष्टम सेमेस्टर, एम०ए० शिक्षाशास्त्र द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर, एम०एस-सी० भौतिक विज्ञान द्वितीय सेमेस्टर, एम०ए०/एम०एस-सी० डिफेन्स एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर, एम०ए० भूगोल चतुर्थ सेमेस्टर, एम०एस-सी० कृषि (एग्रीकल्चर एक्सटेंशन) द्वितीय समेस्टर सत्र 2023-24 का परीक्षाफल घोषित किया जा रहा है।

उक्त परीक्षाफल विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर अपलोड है।

ddu

कुलपति के से प्राप्त निर्देश के क्रम में अवगत कराना है कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 हेतु विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध समस्त राजकीय, अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में संचालित नियमित एवं स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों (स्नातक, परास्नातक, पी-एच०डी०, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स) के तृतीय, पंचम, सप्तम, एवं नवम् सेमेस्टर तथा परास्नातक तृतीय सेमेस्टर की कक्षाओं का संचालन दिनांक 11.07.2024 से होना है।

कुलसचिव ने कहा कि उपरोक्त कक्षाओं का संचालन दिनांक 11 जुलाई से कराये जाने के सम्बन्ध में अग्रेतर कार्यवाही करने का कष्ट करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+