DDU News: आईसीएचआर ने दिल्ली से बाहर देश में पहली बार गोरखपुर में लगाई स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित प्रदर्शनी
DDU University News Gorakhpur: दीनदयाल जी के 108वीं जयंती के अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 'अमृता कला वीथिका' में सात दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन और आई सी एच आर के अध्यक्ष पद्मश्री प्रो. रघुवेंद्र तंवर ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर शिवशरण दास, अचिनत्य लहिड़ी, प्रोफेसर शांतनु रस्तोगी, प्रोफेसर हिमांशु चतुर्वेदी, आयोजन सचिव एवं विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे।
यह प्रदर्शनी आई सी एच आर द्वारा तैयार की गई है, जो दिल्ली से बाहर देश में पहली बार गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में लगी है. इस प्रदर्शनी का उद्घाटन राष्ट्रपति के द्वारा पहले दिल्ली में किया जा चुका है. इस प्रदर्शनी का दिल्ली से बाहर पहली बार गोरखपुर विश्वविद्यालय में लगना महत्वपूर्ण उपलब्धि है. यह प्रदर्शनी स्वतंत्रता संघर्ष के विभिन्न अनदेखे पहलुओं व घटनाओं की दिलचस्प जानकारी देने वाला है.

विशेष बात यह है कि यह विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों के शिक्षकों व विद्यार्थियों के अतिरिक्त शहर के आम नगरवासियों के लिए भी खुला हुआ है. इस प्रदर्शनी में कोई टिकट नहीं लग रहा है. यह बिल्कुल निशुल्क है. यह प्रदर्शनी आज से पूरे 1 सप्ताह तक लगी रहेगी. कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस प्रदर्शनी के लिए पूरे शहरवासियों को आमंत्रित किया है कि वह आएं और अपने स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न अनछुए पहलुओं से अवगत हों.












Click it and Unblock the Notifications