DDU University के 8 एनसीसी कैडेट्स भारतीय सेना में चयनित, कुलपति ने दी बधाई

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर, अत्यंत गर्व के साथ घोषणा करता है कि इस वर्ष विश्वविद्यालय के, 44 वीं वाहिनी एनसीसी ईकाई के 8 एनसीसी कैडेट्स का चयन भारतीय सेना में हुआ है। चयनित कैडेट्स में विवेक जायसवाल, हिमांशु, युवराज सिंह, शिव कुमार सहानी, विशाल यादव, मोहित कुमार, रोहन पासवान, और बृजेश गुप्ता शामिल हैं।

कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कैडेट्स को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और इसे विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह चयन एनसीसी कैडेट्स की कड़ी मेहनत, समर्पण और अनुशासन का परिणाम है। एनसीसी प्रभारी प्रो. (कैप्टन) दिग्विजय नाथ और डाॅ. (लेफ्टिनेंट) अनुपम सिंह ने भी कैडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि कैडेट्स के मेहनत, समर्पण एवं एनसीसी के उत्कृष्ट प्रशिक्षण तथा नेतृत्व विकास के प्रयासों को दर्शाती है।

ddu

यह सफलता विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई की प्रभावशाली भूमिका और विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास के प्रति समर्पण को प्रमाणित करती है। विश्वविद्यालय परिवार इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करता है और भविष्य में भी इसी प्रकार की सफलता के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा‌ । चयनित कैडेट्स को विश्वविद्यालय परिवार ढेर सारी शुभकामनाएं देता है एवं कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+