Gorakhpur News: लोकसभा चुनाव की व्यस्तताओं के बीच गोरखनाथ मंदिर में गौ सेवा करते CM Yogi, देखें Video
CM Yogi News Uttar Pradesh: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियां अपनी दावेदारी के लिए मैदान में उतर चुकी हैं। भाजपा के फायर ब्रांड नेता और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ इन दिनों चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। इन व्यस्तताओं के बीच गुरुवार को वह अपने गृह जनपद गोरखपुर पहुंचे। शुक्रवार सुबह सीएम का खास अंदाज देखने को मिला।
सीएम योगी ने की गौसेवा
गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह अपनी पारंपरिक दिनचर्या के अनुरुप नजर आए। चुनावी सम्मेलन के बीच वह गोरखनाथ मंदिर के गो शाला में नजर आए। इस दौरान उनका गो प्रेम नजर आया। वह गौ शाला में काफी देर तक रहे और गायों को गुड़ चना खिलाया व दुलार किया। सीएम का गायों के प्रति प्रेम हमेशा देखने योग्य रहता है।

सीएम ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र
सीएम योगी गुरुवार को ही गोरखपुर आ गए थे। उन्होंने कल संतकबीरनगर, गोरखपुर व बांसगांव के सांसदों की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया। उन्होने कहा कि चुनाव को गंभीरता से लें और पूरी मेहनत से जुट जाए।
Recommended Video
महिला मोर्चा के पास भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है
सीएम योगी ने कहा कि चुनाव में महिला मोर्चा के पास भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। महिला मोर्चा की पदाधिकारी आधी आबादी के बीच जाकर सघन जनसंपर्क करें। विशेषकर समूह की महिलाओं को मोदी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर हुए अभूतपूर्व कार्यों से रूबरू कराएं। उन्हें मतदान के दिन बूथ तक पहुंचने और कमल निशान का बटन दबाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर युवाओं के बीच जाने के लिए भाजयुमो की टीम को लगाया जाए।












Click it and Unblock the Notifications