गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में आयोजित होगा खास कार्यक्रम, आमजन के लिए चलेंगी निःशुल्क बसें
Gorakhnath Temple News Gorakhpur: गुरु परंपरा के प्रति श्रद्धा निवेदित करने का पर्व गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में सात दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन सोमवार, 15 जुलाई, प्रातः 10.00 बजे से प्रारम्भ हो रहा है।
सात दिवसीय श्री राम कथा की पूर्णाहुति 21 जुलाई को 11.30 होगी। कथा की पूर्णाहुति के पश्चात 21 जुलाई को पूर्वाह्न 11.30 बजे से महन्त दिग्विजयनाथ स्मृति भवन परंपरागत रूप से गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर लोक गायक राकेश श्रीवास्तव की टीम द्वारा भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
यह जानकारी गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ जी ने दी है।

योगी कमलनाथ जी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के सानिध्य में श्रीराम कथा का भव्य आयोजन * 15 जुलाई दिन सोमवार से 21 जुलाई, 2024 दिन रविवार तक प्रातः 10:00 बजे से 12:30बजे तक कथा का आयोजन किया गया है । श्रीराम कथा, कथा व्यास संत बालकदास जी के मुखार बिंद से होगी।
योगी कमलनाथ ने बताया की कल कथा का शुभारंभ सर्व प्रथम गर्भ गृह में वेदपाठी पंडितों द्वारा विधिवत् मंत्रोंचार के बीच पोथी पूजन किया जायेगा। पूजन के पश्चात् गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ जी, कालीबाड़ी के महंत रविन्द्र दास कथा वाचक संत बालक दास तथा अन्य संत महात्मा और के वाचक श्री बालकदास मुख्य यजमान आदि के उपस्थिति में बैंड बाजे के पोथी की शोभायात्रा गर्भ गृह से कथा स्थल तक जाएगी।
कथा सुनने हेतु नगर वासियों के लिए नि:शुल्क बस
कल से कथा समाप्ति के दिन तक प्रातः 8:00 बजे से दो रूट पर बस उपलब्ध रहेगी जो कथा समाप्ति के पुनः निर्धारित स्थल पर ले जायेगी। प्रथम रूट गोरखपुर के महेसरा, बरगदवा से राजेंद्र नगर होते हुए गोरखनाथ मंदिर स्थित कथा स्थल तक है जबकि दूसरा रूट सूरजकुंड मार्ग स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस नगर से बनकटवा, महाराणा प्रताप पॉलिटेक्निक होते हुए गोरखनाथ मंदिर स्थित कथा स्थल तक ले आएगी और 12.30 बजे कथा समाप्ति के बाद वापस निर्धारित स्थल पर छोड़ देगी। योगी कमलनाथ जी ने नगर वासियों से अपील की है कि दिनांक *15 जुलाई, 2024 से प्रारंभ हो रहे हैं श्रीराम कथा* के भव्य आयोजन में सपरिवार उपस्थित होकर कथा का श्रवण करें और पुण्य के भागी बने।












Click it and Unblock the Notifications