अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आप नेता की प्रतिक्रिया, कहा- 'हतास हो गई है भाजपा, सता रहा हार का डर'
Delhi CM Arvind Kejriwal News Gorakhpur: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आप नेताओं में आक्रोश है। आप पार्टी ने अरविंद केजरीवाल पर हुई इस कार्रवाई का पूरी तरह विरोध किया है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। गोरखपुर के महानगर अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत की।
हार का डर सता रहा है विजय श्रीवास्तव ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस कार्रवाई की निंदा करती है और इसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में हार का डर सता रहा है। कॉल करें बीजेपी को यह लग रहा है कि आम आदमी पार्टी के नेता अगर जेल से बाहर रहे तो इसी संसदीय चुनाव में उसे हार का सामना करना पड़ेगा। बाकी पार्टियों को तो भारतीय जनता पार्टी ने डरा धमका कर शांत कर दिया लेकिन आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर उनका कोई वश नहीं चला।

चंदा चोरी पकड़ी गई है विजय श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की चंदा चोरी पकड़ी गई है जो इलेक्टोरल बांड के रूप में सामने आई है। इस मामले को दबाने के लिए आनंद-खनन में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की गई है।
आम आदमी पार्टी और इंडिया गठबंधन को मजबूती मिलेगी उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी और इंडिया गठबंधन को मजबूती मिलेगी आम जनता भी यह जान चुकी है कि मोदी गलत कर रहे हैं। तानाशाही कर रहे हैं।
विरोध प्रदर्शन उन्होंने कहा कि शुक्रवार को इस कार्रवाई के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया और आगे ऊपर से जैसा निर्देश मिलेगा उसे हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications