Gorakhpur News: गोरखपुर में सिपाही ने डॉक्टर पर किया जानलेवा हमला, जानिए हथौड़ा लेकर क्यों पहुंचा मनबढ़?

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक निलंबित सिपाही ने शहर के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर अनुज सरकारी पर शुक्रवार को हथौड़े से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल डॉक्टर का उपचार चल रहा है।

आरोपी निलंबित सिपाही संतकबीरनगर का

जानकारी के मुताबिक संतकबीर नगर के खलीलाबाद क्षेत्र स्थित मांझरिया गंगा गांव का रहने वाला पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है। इस समय उसकी तैनाती बलिया पुलिस लाइन में है। एक वर्ष से अनुपस्थित होने की वजह से एसपी ने उसे निलंबित कर दिया है।

gorakhpur
घटना से एक दिन पहले पत्नी को आया था दिखाने

आरोपी पंकज गुरुवार को अपनी पत्नी को दिखाने डॉक्टर अनुज सरकारी के पास आया था। यहां डॉक्टर से उसकी बहस हो गई। इसके बाद मारपीट भी हुई। किसी तरह उस दिन विवाद शांत हुआ। अगले दिन शुक्रवार को आरोपी पंकज फिर डॉक्टर अनुज सरकारी से मिलने पहुंच गया।

Gorakhpur News: जब शतरंज के लिटिल चैंप कुशाग्र के साथ चेस खेलने बैठे सीएम योगी, देखें तस्वीरें
डॉक्टर पर कर दिया वार

आरोपी पंकज सीधे डॉक्टर की केबिन में पहुंचा और झोले में रखे हथौड़े से डॉक्टर पर हमला बोल दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रस्सी से बांधकर पंकज को पीटने के बाद घटना की सूचना एसएसपी के साथ ही कैंट थाना पुलिस को दी। भीड़ से घिरने के बाद पीआरवी से आए पुलिसकर्मी किसी तरह हास्पिटल से बाहर निकले। सीओ कैंट के साथ पहुंचे एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही डा. अनुज सरकारी व उनके स्वजन से घटना की जानकारी ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+