Maharajganj News: महराजगंज स्थित बनरसिहा कला से मिले महत्वूर्ण बौद्ध स्थल के पुरावशेष

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में स्थित बनरसिहा कला से बौद्ध स्थल के पुरावशेष मिल रहे हैं। यहा पुरातत्व विभाग खुदाई का काम कर रहा है।

बौद्ध स्थल के उत्खनन का निरीक्षण विभागीय डायरेक्टर रेनू द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि बनरसिहा कला के प्राचीन टीले के उत्खनन में अतिमहत्वपूर्ण पुरावशेष मिल रहे हैं, जो दो हजार वर्ष पहले की हैं। जिनका संबंध कुषाण काल से है।

maharajganj

डायरेक्टर डॉ. द्विवेदी ने उत्खनन में मिले पुरावशेषों का बारीकियों से अध्ययन किया। उन्होंने उत्खनन स्थल पर हर टंच (चौकोर खाना) का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि यहां जो भी पुरावशेष मिल रहे हैं। उसे शासन के निर्देशानुसार संरक्षित किया जाएगा। कहा कि इस चरण का उत्खनन मार्च 2024 तक चलेगा। शासन का निर्देश मिलने पर अगले वित्तीय वर्ष में पुनः कार्य शुरू किया जा सकता है। उम्मीद है कि जल्द ही यहां के मिट्टी में दफन रहस्यों से पर्दा हटेगा।

बताते चलें कि पिछले वर्ष और इस वर्ष के उत्खनन में अब तक दो हजार वर्ष के पहले के मिट्टी के बर्तन, हंडी, नाद, कोसा, परई, पशुओं की मूर्ति, मानव की क्षतिग्रस्त मूर्ति, अन्न भंडार के बड़े बड़े मिट्टी के पात्र, विशिष्ट धातु के सिक्के आदि मिले हैं। डायरेक्टर डॉ. रेनू द्विवेदी ने विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को भी हिदायत दिया कि पूरी पारदर्शिता के साथ नियमानुसार उत्खनन होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+