Nikay Chunav 2022 : आरक्षण ने बिगाड़ा इन प्रत्याशियों का खेल,सालों की मेहनत पर फिरा पानी
नगर निकाय चुनाव के लिए जारी हुई आरक्षण सूची के बाद कई प्रत्याशियों व पार्षदों को निराशा हाथ लगी है। गोरखपुर में कई ऐेसे वार्ड हैं जहां के वर्तमान पार्षद इस बार चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। जो दावेदार पांच साल से चुनाव की तैयार

Nagar Nikay Chunav Gorakhpur: नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्डों के लिये आरक्षण सूची जारी होने बाद कई दावेदारों व वर्तमान पार्षदों की सालों की मेहनत पर पानी फिर गया है। इनके वार्डों में आरक्षण बदल जाने से अब ये चुनाव मैदान से पुरी तरह बाहर हो चुके हैं । अभी तक ये पार्षद चुनाव को लेकर जोर शोर से तैयारियों में लगे थे। इनकी उम्मीदों पर पानी फिर चुका है।
इन वार्डों में पूरी तरह बदला आरक्षण
चरगावां वार्ड अनुसूचित महिला, नकहा वार्ड अनुसूचित जाति,वार्ड 8, वार्ड 10,वार्ड 12, वार्ड 13,वार्ड 64 भी पूर्व की तुलना में इस बार आरक्षण बदल गये हैं ।
नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
आरक्षण में बदलाव के बाद चरगांवा वार्ड के पार्षद संतराज शर्मा, नकहा वार्ड के पार्षद राजेश यादव, वार्ड नंबर आठ के पार्षद महेश, वार्ड 10 की पार्षद रिंकी देवी,वार्ड 12 की पार्षद उषा देवी, 13 के पार्षद अफरोज उर्फ गब्बर व वार्ड 64 के एहतराम हुसैन इस बार चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।
महिला पार्षदों की संख्या बढ़ी
पिछली बार की तुलना में इस बार वार्डों की संख्या बढ़ने के साथ ही महिला सीटों में बढ़ोत्तरी की गयी है। पहले नगर निगम में 25 महिला पार्षद चुनाव लड़ती थी लेकिन इस बार 27 महिला चुनाव मैदान में रहेंगी। वार्डों की संख्या 70 से बढ़कर 80 हो गयी है।
टिकट के लिए जुगत
आरक्षण सूची के आने के बाद पार्षद पद के दावेदारों में टिकट को लेकर हलचल तेज हो गयी है। किसी भी तरह बस टिकट मिल जाए प्रत्याशी इसी जुगत में हैं।
पांच साल से कर रहे थे तैयारी
आरक्षण सूची में बदलाव से कई सक्रिय दावेदारों के पैरों तले जमीन खिसक गयी है। पांच साल से चुनाव जीतने का सपना देख रहे प्रत्याशियों को निराशा हाथ लगी है। बाहर हुए दावेदारों का कहना है कि हम पांच साल से चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। इसके लिए अपना काफी समय व श्रम भी खर्च किया। लेकिन आरक्षण सूची आने के बाद हम निराशा है।












Click it and Unblock the Notifications