Gorakhpur Rail Museum: गोरखपुर रेल म्यूजियम के खुलने और बंद होने के समय में हुआ बदलाव, अब ये रहेगी टाइमिंग

Gorakhpur Rail Museum Latest News Hindi Uttar Pradesh: पूर्वाेत्तर रेलवे के मुख्यालय, गोरखपुर स्थित रेल म्यूजियम आम जनता का मनोरंजन करने के साथ ही साथ पूर्वाेत्तर रेलवे सहित भारतीय रेल के समृद्ध इतिहास के बारे में लोगों का ज्ञानवर्धन करता है। आने वाले ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा रेल म्यूजियम में आने वाले दर्शकों की सुविधा हेतु इसके खुलने एवं बन्द होने के समय में परिवर्तन किया गया है।

रेल म्यूजियम, गोरखपुर 01 अप्रैल,2025 से 30 सितम्बर,2025 तक अपराह्न 02.00 बजे से रात्रि 09.00 बजे तक खुलेगा। इस अवधि के दौरान रेल म्यूजियम में प्रवेश हेतु टिकट बुकिंग बन्द होने का समय रात्रि 08.30 बजे तथा गेट बन्द होने का समय रात्रि 09.00 बजे तक होगा। रेल म्यूजियम पूर्व की भांति सोमवार के दिन बन्द रहेगा।

gorakhpur rail muesem

गोरखपुर रेल म्यूजियम कभी बंगला नंबर पांच होता था। सड़क के किनारे और गोल्फ मैदान के पास होने के चलते बंगला नंबर पांच की बहुत मांग रहती थी। भवन का निर्माण 1890 और 1900 के बीच हुआ। भवन को बनाने के लिए पश्चिम बंगाल से ईंटें मंगाई गई थीं। म्यूजियम की नींव नौ अप्रैल, 2005 को तत्कालीन रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने रखी थी।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+