Indian Railway: पूर्ववत समय से चलेंगी लखनऊ जं.-नई दिल्ली एक्सप्रेस सहित ये ट्रेनें, देखें डिटेल
Indian Railway Latest News Gorkhpur: रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के कानपुर पुल बायाँ किनारा-कानपुर सेंट्रल के मध्य ब्रिज सं. 110 पर इंजीनियरिंग कार्य हेतु ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन पूर्व में किया गया था। रेलवे प्रशासन द्वारा ब्लॉक अवधि में कुछ घंटों की कमी किये जाने के फलस्वरूप निम्नलिखित गाड़ियों को पूर्ण रूप से कुछ गाड़ियों को आंशिक रूप से पूर्ववत चलाया जायेगा।
- लखनऊ जं. से 02 से 30 अप्रैल, 2025 तक चलने वाली 12179 लखनऊ जं.-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ जं.-शाहजहाँपुर-कासगंज-मथुरा जं.-आगरा फोर्ट के स्थान पर निर्धारित मार्ग से चलाई जायेगी।
- आगरा फोर्ट से 02 से 30 अप्रैल, 2025 तक चलने वाली 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जं. एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आगरा फोर्ट-मथुरा जं.-कासगंज-शाहजहाँपुर-लखनऊ जं. के स्थान पर निर्धारित मार्ग से चलाई जायेगी।

Indian Railway: वंदे भारत ट्रेन कटरा से श्रीनगर की राह बनाएगी आसान, सिर्फ इतने घंटे में पूरी होगी यात्रा
- लखनऊ जं. से 02 से 30 अप्रैल, 2025 तक चलने वाली 12003 लखनऊ जं.-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ जं.-मुरादाबाद-गाजियाबाद के स्थान पर निर्धारित मार्ग से चलाई जायेगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 05, 12, 19 एवं 26 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 22121 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-लखनऊ. एक्सप्रेस का शार्ट टर्मिनेशन कानपुर सेन्ट्रल में किया गया था। यह गाड़ी अब पूर्ववत लखनऊ तक चलाई जायेगी।
- लखनऊ से 06, 13, 20 एवं 27 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 22122 लखनऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का शार्ट ओरिजिनेशन कानपुर सेन्ट्रल से किया गया था। यह गाड़ी अब पूर्ववत लखनऊ से चलाई जायेगी।
- लखनऊ जं. से 03, 07, 10, 14, 17, 21, 24 एवं 28 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 16094 लखनऊ जं.-चेन्नई सेन्ट्रल एक्सप्रेस लखनऊ जं. से 30 मिनट विलम्ब से चलायी जानी थी। यह गाड़ी अब पूर्ववत निर्धारित समय 16.20 बजे से चलाई जायेगी।
- लखनऊ से 02 से 30 अप्रैल, 2025 तक चलने वाली 64211 लखनऊ-कानपुर सेन्ट्रल मेमू गाड़ी लखनऊ से 90 मिनट विलम्ब से चलायी जानी थी। यह गाड़ी लखनऊ से 14.30 बजे के स्थान पर 15.00 बजे चलाई जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications