Indian Railway News: श्री माता वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस सहित ये ट्रेनें रहेगी निरस्त
Railway Latest News In Hindi Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के जम्मूतवी स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के परिप्रेक्ष्य में जम्मूतवी स्टेशन यार्ड के प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं रि-शिड्यूलिंग निम्नवत किया जायेगा।
निरस्तीकरण-
- श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 09 जनवरी, 2025 को चलने वाली 14612 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- गाजीपुर सिटी से 10 जनवरी, 2025 को चलने वाली 14611 गाजीपुर सिटी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- कामाख्या से 12 जनवरी, 2025 को चलने वाली 15655 कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 15 जनवरी, 2025 को चलने वाली 15656 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

रि-शिड्यूलिंग-
- जम्मूतवी से 08 जनवरी, 2025 को चलने वाली 15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस जम्मूतवी से 180 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम मंे, 31 दिसम्बर, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी स्टाफ को चेकिंग के दौरान गाड़ी संख्या 19401 से एक 10 वर्षीय लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड हेल्प डेस्क, कन्नौज को सुपुर्द किया गया। 31 दिसम्बर, 2024 को मंडल सुरक्षा नियंत्रक कक्ष, लखनऊ की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल चौकी, ऐशबाग स्टाफ द्वारा गाड़ी संख्या 15708 से यात्री का छूटा एक बैग प्राप्त कर रेलवे सुरक्षा बल चौकी, ऐशबाग पर जमा किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को सुपुर्द किया गया।












Click it and Unblock the Notifications