DDU University: कुलाधिपति विद्यार्थियों की साइकिल यात्रा को करेंगी रवाना, गांवों में ऐसे फैलेगी जागरूकता
DDU University Latest News Hindi Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय अपनी स्थापना के 75 वर्षों का गौरवमयी सफर पूरा कर रहा है। विश्वविद्यालय के हीरक जयंती वर्ष के अवसर पर 03 मार्च 2025 को महामहिम कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के आगमन को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा बैठक कुलपति प्रो पूनम टंडन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा हीरक जयंती वर्ष के अवसर पर 25 विद्यार्थियों की एक साइकिल यात्रा को भी रवाना करेंगी। यह साइकिल यात्रा विभिन्न गांवों से होकर लगभग 150 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा का रूट मैप विश्वविद्यालय तैयार कर रहा है। साइकिल यात्रा में शामिल विद्यार्थियों द्वारा स्लोगन के द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा।

DDU University और भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के बीच हुआ MOU, ये होंगे फायदे
कुलपति ने हीरक जयंती समारोह को भव्यता से संपन्न करने के लिए गठित समितियां के संयोजकों से विस्तृत चर्चा भी की। इस अवसर पर प्रति कुलपति प्रो शांतनु रस्तोगी, हीरक जयंती समारोह संयोजक प्रो. नंदिता सिंह सहित विभिन्न समितियां के संयोजक एवं अधिकारी गण उपस्थित रहे।
कस्तूरबा विद्यालय की 1980 छात्राओं का होगा टीकाकरण
विश्वविद्यालय ने कुल 20 ब्लॉकों की 1980 छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि प्रथम चरण में कुलाधिपति के समक्ष सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 100 छात्राओं को प्रतीकात्मक रूप से टीकाकरण भी किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications