DDU University: RET के लिए पहले दिन संपन्न हुई 19 विषयों की परीक्षा, कल इन विषयों के परीक्षार्थी देंगे एग्जाम

DDU University RET Exam Latest News Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर की रेट- 2024 की परीक्षा आज शुचितापूर्ण और व्यवस्थित ढंग से प्रारंभ हो गई। पहले दिन दो पालियों में 19 विषयों की परीक्षा संपन्न हुई। कल शेष 22 विषयों की परीक्षा दो पालियों में 8 केंद्रों पर होगी।

कुलपति प्रो पूनम टंडन ने परीक्षा केन्द्रों का दौरा किया और परीक्षार्थियों से प्रश्नपत्र और परीक्षा सुविधाओं के बारे में बातचीत भी की । नियंता प्रो गोपाल प्रसाद के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद और प्रभावी दिखी।

ddu

आज प्रातः सत्र में 14 विषयों की संपन्न परीक्षा में कुल 416 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 345 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 82.93% उपस्थिति दर्ज की गई। इस परीक्षा में कृषि संकाय के सभी विषयों , रसायन विज्ञान, प्राणि विज्ञान एवं कंप्यूटर साइंस की परीक्षा आयोजित हुई।

सायं सत्र की परीक्षा में प्राचीन इतिहास, बायो टेक्नोलॉजी, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, विजुअल आर्ट और संस्कृत विषय की परीक्षाएं सुचारू रूप से संपन्न हुईं। इन विषयों में कुल 404 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 337 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इस सत्र की परीक्षा में पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 83.41% अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+