Republic Day: गोरखपुर विश्वविद्यालय के ये छात्र कर्तव्यपथ पर आयोजित रिपब्लिक डे परेड में होंगे शामिल
DDU University Latest News In Hindi Gorakhpur: 44 यूपी बटालियन एन. सी.सी.दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के अंडर अफसर प्रशांत मल्ल, कैडेट वृंदा पाण्डेय, कैडेट आकृति सिंह का चयन कर्त्तव्यपथ पर रिपब्लिक डे के अवसर पर आयोजित होने वाले परेड के लिए हुआ है।
कर्त्तव्यपथ पर गणतंत्र दिवस परेड मे शामिल होना गौरव की बात है, 44 यूपी बटालियन एन सी सी दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के अंडर अफसर प्रशांत मल्ल, कैडेट वृंदा पाण्डेय, कैडेट आकृति सिंह जो की दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के बी.ए तृतीय समेस्टर और पंचम समेस्टर के छात्र एवं छात्रा का चयन इस वर्ष के गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन हुआ है।

विश्वविद्यालय से तीन कैडेट्स का गणतंत्र दिवस परेड मे चयन गौरव की बात है यद्यपि 2024 मे 44 यूपी बटालियन एन.सी.सी दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के अंडर अफसर सागर पाण्डेय गणतंत्र दिवस परेड मे चयन हुए थे जिनको राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने इनके गणतंत्र दिवस परेड मे सहरानीय प्रदर्शन के लिए इनको गवर्नर गोल्ड मैडल देकर सम्मानित किया था. इस से पूर्व 2023 मे इसी बटालियन से सीनियर अंडर अफसर प्रहलाद सिंह और सीनियर अंडर अफसर शिव कुमार साहनी भी गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन हुए थे जो की आज भारतीय थल सेना के हिस्सा है, पुनः 2025 मे दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के प्रशांत मल्ल, वृंदा पाण्डेय और आकृति सिंह ने चयनित होकर निरन्तरता का क्रम बनाये रखा |
प्रशांत मल्ल कुशीनगर जिले के हाटा तहसील के अब्दुल कलम नगर, रामपुर मिश्री निवासी है इनके पिता रामध्यान मल्ल जी एक किसान है वही आकृति सिंह गोरखपुर शहर के नंदा नगर की निवासी है इनके पिता मोहर सिंह जी एक किसान है एवं वृंदा पाण्डेय गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज तहसील के हरपुर गांव के निवासी आशीष पाण्डेय जी की पुत्री है. ये कैडेट्स शुरू से ही मेधावी थे इनके चयन और अब तक प्रदर्शन से दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर और 44 यूपी बटालियन मे हर्ष का माहौल है. 44 यूपी बटालियन के कमान अधिकारी श्री रमन तिवारी जी ने बताया की गणतंत्र दिवस परेड की चयन प्रक्रिया अत्यंत कठिन होती है.
वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के इंटर बटालियन कंपटीशन के द्वारा फ्लैग एरिया, ड्रिल, कल्चरल आदि विधाओं मे चयनित छात्रों का पहले ग्रुप स्तर पर पुनः प्रदेश स्तर पर और फिर राष्ट्रीय स्तर पर विविध परीक्षणों और प्रशिक्षण के पश्चात सुयोग्य पाए जाने पर चयन होता है, उसमे भी विभिन्न प्रांतो से चयनित कैडेटो को गणतंत्र दिवस परेड में अलग अलग कार्यक्रम मे चयन किया जाता है सांस्कृतिक कार्यक्रम, पीएम रैली, कर्तव्य पथ, लाइन एरिया, आदि चयनित कैडेट्स को राष्ट्रपति भवन मे राष्ट्र के विशिष्ट व्यक्तियों के साथ भोज और उनसे मिलने का भी अवसर प्राप्त होता है. कैडेटो ने परिवार, विश्वविद्यालय, बतालियन और गोरखपुर जनपद का नाम रोशन किया है।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने चयनित कैडेटो के लिए हर्ष जताया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना व्यक्त की।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के एन सी सी अधिकारी प्रो. (कैप्टेन) डी.एन. मौर्या और डॉ. (ले.) अनुपम सिंह ने कहा की उनके कैडेट्स का चयन उनकी प्रतिभा के साथ साथ मातृ शक्ति की प्रबलता का उदाहरण है उन्होंने यह भी बताया कि उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर लंदन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाला यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में भी इनका चयन संभावित है।
बटालियन के सूबेदार मेजर और पी आइ स्टाफ ने इसे बटालियन के लिए गौरवशाली पल बताया।












Click it and Unblock the Notifications