Gorakhpur News: भीषण सड़क हादसे में 5 की मौत, सीएम योगी ने लिया संज्ञान
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमे 5 लोगों की मौत हो गई है। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। तीन लोग घायल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह हादसा मोहद्दीपुर के नहर रोड के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, विक्रांत अपनी पत्नी निकिता और तीन बच्चों के साथ एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, जबकि सूरज और मोनू एक ही बाइक पर किसी मुंडन कार्यक्रम से लौट रहे थे। विक्रांत ने अपनी बाइक मोड़ने की कोशिश की, तभी सूरज और मोनू की बाइक से टक्कर हो गई। इसके बाद एक तीसरा बाइक सवार युवक इन दोनों बाइकों से टकराया और बाइक लेकर ट्रक से जा भिड़ा। हादसे में विक्रांत, उनकी दो वर्षीय बेटी लाडो, एक साल की बेटी परी, मोनू चौहान और सिराज की मौत हो गई। घायल होने वालों में विक्रांत की पत्नी निकिता, 5 साल का बेटा अंगद और तीसरे बाइक सवार चिन्मयानंद मिश्रा शामिल हैं।

घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 5 को मृत घोषित कर दिया। तीन घायलों का इलाज जारी है। चिन्मयानंद को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस अब चिन्मयानंद के परिवार से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर घायलों का हाल जानने मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद गोरखपुर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में लगे हैं ।












Click it and Unblock the Notifications