CM Yogi: 'कान्हा' व 'गोपाल' बने बच्चों पर मोहित हुए सीएम योगी, कुछ इस तरह किया दुलार
CM Yogi News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बाल प्रेम जग जाहिर है। जन्माष्टमी के अवसर पर भी उनका यह बाल प्रेम देखने को मिला। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर गोरखनाथ मंदिर में उत्सव का माहौल रहा। मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृतिसभागार में आयोजित कार्यक्रम में कान्हा व गोपाल बने बच्चों ने सीएम योगी का मन मोह लिया। सीएम ने इन बच्चों को दुलार किया और इन्हें उपहार भी दिए।

गुरुवार आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही गोरखनाथ मंदिर में सोहर व मंगलगीतों से पूरा वातावरण गूंज उठा। सभी लोग कृष्ण भक्ति में डूबे नजर आए। भजनों व अन्य कार्यक्रम के बीच बाल रुप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कान्हा व गोपाल का रुप धारण कर आए बच्चों की वजह से गोकुल धाम की झलक दिखी।
Recommended Video

सीएम ने बच्चों को टॉफी चॉकलेट देकर दुलार किया। उनके साथ सीएम बेहद खुश नजर आए। उन्होंने बच्चों से हंसी ठिठोली भी की। कभी वह बच्चों को गोद में लेकर दुलार करते तो कभी वह उनसे कुछ पूछकर हंसते।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सीएम योगी का बिल्कुल अलग रुप ही देखने को मिला।

लोक गायक राकेश श्रीवास्तव के गीतों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। इस दौरान गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला, मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, प्रधान पुजारी योगी कमल नाथ सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications