UP: परंपरागत वेशभूषा में पीठाधीश्वर योगी ने की गुरु गोरक्षनाथ की विशेष पूजा, विजयदशमी की दी शुभकामनाएं
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वार योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विजयदशमी पर्व पर गुरु गोरक्षनाथ की विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान सीएम योगी परंपरागत वेशभूषा में नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों को विजयदशमी पर्व की ढ़ेरों शुभकामनाएं दी।
शारदीय नवरात्र व विजयदशमी पर गोरक्षनाथ मंदिर में दस दिनों तक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। पीठाधीश्वर ने नवमी पर जहां कन्याओं का पांव पखार आशीर्वाद लिया वहीं आज विजयदशमी के अवसर पर नाथ परंपरा का पालन करते हुए गुरु गोरक्षनाथ की विशेष पूजा अर्चना की। पीठाधीश्वर ने खास वस्त्र धारण कर रखा था।

इसके बाद मंदिर में प्रतिष्ठित सभी देव विग्रहों का विशिष्ट पूजन किया। पीठाधीश्वर ने करबद्ध होकर श्रीनाथ जी और सभी देव विग्रहों की परिक्रमा भी की और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की प्रार्थना की। इस दौरान नाथपंथ के परंपरागत विशेष वाद्य यंत्र नागफनी, शंख, ढोल, घंट, डमरू की गूंज से पूरा मंदिर परिसर भक्ति भाव में तरंगित रहा।
गोरक्षपीठ में विजयदशमी का दिन एक और मायने में भी खास होता है। इस दिन यहां संतों की अदालत लगती है औरगोरक्षपीठाधीश्वर दंडाधिकारी की भूमिका में होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications