सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों से कहा- हर किसी के साथ हो न्याय

गोरखपुर, 20 जून: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर दौरे पर हैं। सोमवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में मुख्यमंत्री योग ने जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए।

up cm yogi adityanath janta darbar in gorakhpur

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए समस्या का समाधान करने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दरबार में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। साथ ही इलाज के लिए धन की मांग लेकर आए लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा। सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि आगे बढ़कर वह यह सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति का इलाज धन के अभाव में रुकने न पाए। इसके अलावा कई लोग जमीन के विवाद का मामला लेकर पहुंचे थे। वहीं, बहुत से लोग इलाज के लिए धन देने की सिफारिश कर रहे थे। सीएम योगी ने 100 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं।

सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

इससे पहले सुबह हमेशा की तरह अपने आवास से निकलने के बाद सबसे पहले गुरु गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर शीश नवाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+