CM Yogi In Janata Darbar: 'कहां से आए हो, क्या हो गया?' जनता दरबार में सीएम योगी ने जब फरियादी से पूछा
CM Yogi News Janata Darbar Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर हैं। सोमवार सुबह उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में लगे जनता दरबार में दूर- दूर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान सीएम ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दरबार में सिर्फ गोरखपुर ही नहीं बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों के भी फरियादी पहुंचे।
सीएम रविवार को गोरखपुर आ गए थे। सोमवार सुबह से ही भारी संख्या में लोग सीएम के जनता दरबार में आने का इंतजार कर रहे थे। सुबह सीएम जैसे ही जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों के चेहरे पर मुस्कान आ गयी। मानों उनकी समस्या का समाधान हो गया हो।

सीएम ने सुनी फरियाद
सीएम ने एक- एक कर सभी की फरियाद सुनी। इसके साथ ही सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि आप सभी की समस्याओं का त्वरित निदान होगा। आवास, इलाज के लिए धन, जमीन पर कब्जा सहित कई मामलों की अधिकता रही।
कहां से आए हैं, क्या हो गया
सीएम ने फरियादी से पूछा कि कहां से आए हैं, क्या हो गया। इसके बाद फरियादी ने सीएम से बताया कि उसे फर्जी मुकदमें में फंसाया गया है। इसके बाद सीएम ने त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।
मिलेगा आवास
सीएम ने आवास की मांग लेकर जनता दरबार में आई महिला से कहां कि साहब मेरे पास आवास नहीं है। इसके बाद सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्रता के आधार पर महिला को आवास उपलब्ध करांए।
सीएम ने अधिकारियों को किया निर्देशित
सीएम ने सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुन अधिकारियों को त्वरित निर्देशित किया कि इनकी समस्याओं का त्वरित निदान करें। जनता की सेवा सर्वोपरि है। इनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करें।












Click it and Unblock the Notifications