Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक, सुनी जनता की फरियाद, जानिए क्या कहा?

CM Yogi Latest News Gorakhpur Uttar Pradesh: गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया। उन्होंने विधिविधान से पूजा अर्चना कर लोक कल्याण की कामना की।

सीएम योगी ने पीठाधीश्वर आवास के प्रथम तल पर शक्तिपीठ में महादेव को विल्व पत्र, कमल पुष्प, दूर्वा, मधु, घृत, अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने कर बाद फलों के रस से रुद्राभिषेक किया। मठ के विद्वत पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान कराया। यह अनुष्ठान हवन के साथ पूर्ण हुआ। रुद्राभिषेक अनुष्ठान के उपरांत सीएम योगी ने प्रदेशवासियों के देवाधिदेव महादेव से चराचर जगत के कल्याण और आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।

cm yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों से आत्मीयता से संवाद करते हुए कहा कि किसी को भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। इस दौरान एक महिला ने अपने परिजन के इलाज में आर्थिक दृष्टि से लाचार होने की बात कही तो मुख्यमंत्री भावुक हो गए। उन्होंने तत्काल अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला के परिजन को हॉस्पिटल ले जाने, भर्ती कराकर समुचित इलाज कराने की व्यवस्था की जाए। और, आगे किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर दिक्कत न हो इसके लिए आयुष्मान कार्ड भी बनवाया जाए।

रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 300 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने के निर्देश दिए।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+