Gorakhpur News: यूपी बजट पर विपक्षियों ने उठाए बड़े सवाल, सपा, कांग्रेस, आप ने सरकार पर साधा निशाना
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार को विधानसभा में यूपी का बजट पेश किया। यह बजट वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रस्तुत किया। वन इंडिया हिंदी ने इस बजट पर विपक्षितयों की प्रतिक्रिया जानी। विपक्षी इस बजट से बिल्कुल खुश नहीं है और इस पर उन्होंने जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी।
ब्रजेश कुमार गौतम, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, गोरखपुर ब्रजेश कुमार ने कहा कि यह बजट पढ़े लिखें लोगों के लिए कुछ नहीं है। रोजगार की इसमें कोई व्यवस्था नहीं है। हर व्यक्ति अपने पुत्र व पुत्रियों को इसलिए पढ़ता है कि आगे जाकर वह अच्छे रोजगार, अच्छी नौकरी से जुड़ सकें। जिसके बारे में इस सरकार ने कभी सोचा ही नहीं। इस बजट में किसान और गरीबों के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया है। शिक्षा ही देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाते हैं लेकिन इस सरकार में शिक्षा इतनी मंहगी है कि लोगों को अपने बच्चों को शिक्षा देने के लिए सोचना पड़ता है। शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा पर यह बजट न होकर सिर्फ पूंजीपतियों को राहत दे रही है।

विजय कुमार श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी, गोरखपुर विजय कुमार ने कहा कि उत्तरप्रदेश का बजट केंद्र सरकार के बजट की ही तरह पूंजीपतियों के फायदे के लिए प्रस्तुत किया गया है। प्रदेश में गरीबी और बेरोजगारी दूर करने के लिए इस बजट में कोई योजना नही है। कृषि और कृषकों के लिए कोई बजट नही है। शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए इस बजट में समुचित व्यवस्था नही की गई है। राम राज्य की बात करने वाले इस बजट से कैसे रामराज्य लाएंगे इसका कहीं जिक्र नही है।
निर्मला पासवान, जिलाध्यक्ष कांग्रेस,गोरखपुर निर्मला पासवान ने कहा कि इनका बजट इन्ही को मुबारक हो। इससे न बेरोजगारी कम होगी न मंहगांई। यह बजट सिर्फ चुनावी झुनझुना है। यह आगामी लोकसभा चुनाव को देखकर बनाया गया है न कि गरीबों व किसानों के लिए।
आलोक मोदी, पूर्व महानगर अध्यक्ष, बसपा यह बजट चुनाव के मद्देनजर बनाया गया है। किसानों, गरीबों व महिलाओं के लिए कुछ नहीं है। आमजन का इस बजट से कुछ नहीं होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications