UGC NET Result: DDU University के छात्रों ने नेट, जेआरएफ परीक्षा में हासिल की यह बड़ी उपलब्धि
UGC NET JRF Result DDU University News Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने दिसंबर-2024 की यूजीसी नेट, जेआरएफ़ एवं पीएचडी पात्रता परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। अब तक की प्राप्त जानकारी के अनुसार इसमें विभिन्न विभागों के 150 से अधिक छात्र चयनित हुए हैं। ज्ञातव्य है की यूजीसी नेट पात्रता परीक्षा में जेआरएफ़, असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के लिए नेट एवं पीएचडी के लिए पात्रता तय करते हुए तीन केटेगरी में परिणाम घोषित किया गया है।
कल देर शाम घोषित हुए यूजीसी नेट परीक्षा परिणाम में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान, रक्षा अध्ययन,अंग्रेज़ी, हिन्दी, विधि विभाग, भूगोल, शारीरिक शिक्षा, प्रबंधन एवं वाणिज्य आदि विषय के लगभग 150 से अधिक छात्र-छात्राएँ नेट-जेआरएफ़ के लिए चयनित हुए हैं। इसमें एक दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए सफलता प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने असिस्टेंट प्रोफेसर व पीएचडी पात्रता के लिए भी परीक्षा उत्तीर्ण की है।

यहां यह उल्लेखनीय है कि *विगत सत्र की नेट पात्रता परीक्षा में भी विश्वविद्यालय के 110 से अधिक विद्यार्थियों ने नेट-जेआरएफ़ पात्रता परीक्षा में अपना परचम लहराया था। यह उद्धृत करना आवश्यक है कि जेआरएफ़ के लिए मनोविज्ञान से अभिषेक चौधरी, रक्षा अध्ययन से विभाशु सिंह, अंग्रेज़ी विभाग से स्मृति वर्मा, भूगोल विभाग के विकास प्रजापति, उपलक्ष्य सिंह, हिंदी विभाग से हरिश्चंद्र, शिव नारायण, आदर्श राय, श्वेता पांडेय आदि लगभग एक दर्जन विद्यार्थियों ने बाजी मारते हुए जेआरएफ हासिल किया है।
*कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने यूजीसी नेट-जेआरएफ़ पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, "यह उपलब्धि हमारे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। विश्वविद्यालय निरंतर अपने विद्यार्थियों को नेट-जेआरएफ़ परीक्षा एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए अनुकूल वातावरण और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का प्रयास करता आ रहा है। इसका परिणाम है कि लगभग सौ से अधिक छात्र नेट-जेआरएफ़ की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। आगामी सत्र में भी इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने पूरे विश्वविद्यालय परिवार को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कीर्तिमान गोरखपुर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों रचा है.यह कड़े परिश्रम का बड़ा सुफल है.''*
उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों को यूजीसी नेट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विभागीय स्तर पर गाइड करने का निरंतर प्रयास करता रहता है। इस दिशा में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण के माध्यम से निःशुल्क यूजीसी नेट परीक्षा की तैयारी हेतु कक्षाओं का संचालन किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications