BJP Mission 2024: सीएम योगी ने गोरखपुर में कार्यकर्ताओं संग टिफिन पर की चर्चा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन पर चर्चा की।

Gorakhpur News: सीएम योगी ने रविवार को गोरखपुर के गोकुल अतिथि भवन में शहर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन पर चर्चा की। इस दौरान सीएम एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह नजर आए। सीएम अपना टिफिन खुद लेकर आए थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल का नौ साल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा कई कार्यक्रम चला रही है। इसी क्रम में पार्टी ने कार्यकर्तओं के साथ टिफिन पर चर्चा करने का कार्यक्रम शुरु किया है। गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र की बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को एक सामान्य कार्यकर्ता की भांति अपना टिफिन लेकर आए थे। उन्होंने बिना प्लेट के टिफिन बॉक्स में खाना खाया। उनकी इस सादगी को देख सभी हैरान थे।
UP News: 2024 से पहले एक बार फिर तेज हुई ओम प्रकाश राजभर-BJP के बीच गठबंधन की कवायद? मुख्यमंत्री के साथ सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, नीलम सोनकर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता साथ टिफिन पर चर्चा की।












Click it and Unblock the Notifications