UP News: 2024 से पहले एक बार फिर तेज हुई ओम प्रकाश राजभर-BJP के बीच गठबंधन की कवायद?

उत्तर प्रदेश में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के चीफ ओम प्रकाश राजभर 2024 की तैयारी में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि अगले महीने ओम प्रकाश राजभर की बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ बैठक प्रस्तावित है।

ओम प्रकाश राजभर

OM Prakasah Rajbhar: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) चीफ ओम प्रकाश राजभर ने 2024 के लिहाज से अपनी प्लानिंग शुरू कर दी है। पार्टी के नेताओं की माने तो पार्टी विधानसभा चुनाव का ब्यौरा जुटाने में लगी है। सुभासपा ऐसी सीटों का ब्योरा तैयार कर रही है जहां उसको कम से कम दस हजार से ज्यादा मत मिले हों।

अगले महीने बीजेपी नेताओं के साथ बैठक की अटकलें

बीजेपी के सूत्रों की माने तो ओम प्रकाश राजभर लोकसभा चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि गठबंधन को अंतिम रूप देने के लिए जुलाई में बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ राजभर की दिल्ली में मुलाकात होगी। इस मुलाकात से पहले राजभर अपनी पार्टी के प्रदर्शन का हिसाब किताब लगाने में जुटे हैं कि यूपी में ऐसी कितनी सीटें हैं जहां उनकी पार्टी को कम से दस हजार ओर अधिकतम एक लाख मत मिले हैं।

विधानसभा चुनाव के बाद टूटा था अखिलेश के साथ गठबंधन

विधानसभा चुनाव के दौरान राजभर ने पूर्वांचल में बीजेपी का नुकसान किया था पूर्वांचल के आंकडों पर गौर करें तो लगभग आधा दर्जन जिलों में बीजेपी की स्थिति काफी कमजोर हुई है। खासतौर से राजभरों का वोट बीजेपी को नहीं मिलने से गाजीपुर, मऊ, जौनपुर, बलिया, आजमगढ़ समेत दर्जनभर जिलों में बीजेपी को करीब 25 से 30 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा था। अब बीजेपी ने चुनाव में जीत के बाद भी 2024 में मोदी को पीएम बनाने के लिए राजभर को साधने की कवायद शुरू कर दी है।

सीटों का ब्योरा तैयार करने में जटी सुभासपा

सुभासपा के सूत्रों की माने तो लगभग दो दर्जन जिले ऐसे हैं जहां सुभासपा को ठीक ठाक मत मिले हैं। इनमें अधिकांश जिले पूर्वाचल के शामिल हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा हरी हैं कि ओम प्रकाश राजभर बीजेपी के सामने इन सीटों पर मिले ब्यौरे को एकत्रकर बीजेपी के साथ बड़ी डील करने की तैयारी में हैं। सूत्रों का दावा है कि ओम प्रकाश राजभर दो लोकसभा सीटों की डिमांड राजभर कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+