Gorakhur News: गोरखपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने की यह खास तैयारी
Gorakhpur News: कोराेना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कोरोना ने सीएम सिटी गोरखपुर में भी दस्तक दे दी है। यहां तीन कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह चौकन्ना हो गया है और एम्स से लेकर ग्रामीण इलाकों में स्थित पीएचसी तक एंटीजन जांच कराने की तैयारी में जुट गया है।
सीएमओ डाॅ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि कुछ संदिग्ध मरीजों के नमूनों की जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। इसमें तीन लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना के प्रति सिर्फ सावधानी बरतनी है। इससे घबराने की जरुरत नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूरी है। एंटीजन जांच किट व दवाईयां पर्याप्त हैं। एम्स और बीआरडी के बाद अब जिला अस्पताल की इमरजेंसी समेत सभी सीएचसी-पीएचसी पर भी संभावित रोगियों की एंटीजन जांच शुरू करने की तैयारी कर ली है।

Chrimas In Gorakhpur: क्रिसमस की रात जश्न में डूबे सीएम सिटी गोरखपुर के लोग, देखें वीडियो
सांस व बुखार के रोगियों का आरटी-पीसीआर (रीयल-टाइम पालीमराइज चेन रिएक्शन) जांच के लिए नमूने भी लिए जा रहे हैं। इसके अलावा 18 रैपिड रिस्पांस टीमें (आरआरटी) गठित कर दी गई हैं। निगरानी समितियों को भी सतर्क कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications