Basti News: परिजनों से विवाद के बाद घर से निकले युवक का पेड़ से लटकता मिला शव
बस्ती के गौर क्षेत्र स्थित एक गांव में व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला। परिजनों से विवाद के बाद वह घर से निकला था।

Basti News: बस्ती के गौर क्षेत्र के कटास गांव में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला। गांव के बाहर इस दृश्य को देख सभी हैरान थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को पेड़ से उतारा और अंतिम संस्कार की तैयारी में लग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय
जानकारी के मुताबिक, कटास गांव के विक्रम पुत्र गंगाराम के घर गुरुवार की रात कुछ रिश्तेदार आए हुए थे। इसी दौरान उसका परिवार के अन्य लोगों से किसी बात को लेकर विवाद शुरु होगया। विक्रम नशे में था। विवाद के बाद वह घर से साड़ी लेकर निकल गया। परिजनों ने उसकी तलाश की पर वह कही नहीं मिला। सुबह उसका शव गांव के बाहर शीशम के पेड़ से लटकता मिला।
प्रभारी निरीक्षक गौर बृजेंद्र पटेल के मुताबिक, कटास गांव के एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Recommended Video

बस्ती जिले में कलवारी थाना क्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम के रहने वाले किशोर राजपाल गुरुवार की शाम अज्ञात व्यक्ति के साथ बाइक पर बैठ कर चला गया। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। उसके बाद पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications