Success Story: बेटी ने पेश की मिशाल, किया यह कमाल, दिए यह Tips

Success Story NET JRF Topper Sushmita Rai News: बेटियां किसी भी मामले में बेटों से कम नहीं हैं। ये पंक्तियां पहले कई बार प्रमाणित हो चुकी हैं। लेकिन एक बार फिर साबित किया है बिहार और यूपी की एक बेटी ने । हम बात कर रहे हैं NET JRF परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाली सुष्मिता राय की। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने सुष्मिता राय से खास बातचीत की।

प्रारंभिक शिक्षा

मूल रूप से बिहार के गोपालगंज की रहने वाली सुष्मिता की प्रारंभिक शिक्षा उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में स्थित तमकुहीराज से हुई है। 12वीं की शिक्षा उन्होंने सरस्वती विद्या मंदिर गोरखपुर से पूरी की । इसके बाद उन्होंने स्नातक और परास्नातक की उपाधि दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर से की। भूगोल विषय से उन्होंने परास्नातक की उपाधि हासिल की है।

sushita rai success
दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ शुरू की तैयारी

सुष्मिता बताती हैं कि मैने काफी पहले ही नेट जेआरएफ परीक्षा में कुछ अच्छा करने का सोच लिया था। इसके लिए मैने तैयारी पहले ही शुरू कर दी थी।

ऐसे की तैयारी

सुष्मिता बताती हैं कि उन्होंने सिलेबस को कई बार पढ़ा और पिछले साल के पेपर का गहन अध्ययन किया।

हासिल की यह उपलब्धि

सुष्मिता ने जून 2025 में यूजीसी नेट परीक्षा में JRF 99.58 परसेंटाइल से पास किया है।


बनाना चाहती हैं प्रोफेसर

सुष्मिता का लक्ष्य प्रोफेसर बनने का है। इसके लिए वो प्रयत्नशील भी हैं।


सफलता का श्रेय

इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता, गुरु, भाई, बहन , दोस्त खासकर सुपरवाइजर अंकित सर को दिया है।


की यह अपील

सुष्मिता ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अब धैर्य के साथ निरंतर अभ्यास करें, सफलता अवश्य मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+