PM Modi: पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गीता प्रेस, एसपीजी ने लगाया डेरा, बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित
PM Modi Visit Gorakhpur: गीता प्रेस शताब्दी समापन समारोह में हिस्सा लेने गोरखपुर आ रहे प्रधानमंत्री की सुरक्षा अभेद्य करने के लिए एसपीजी यानी स्पेशल प्रोटेक्सन ग्रुप ने अभी से गीता प्रेस में डेरा जमा लिया है। गीता प्रेस में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गयी है। कर्मचारियों की भी गहन जांच की जा रही है। पीएम की सुरक्षा बेहद कड़ी रखी जा रही है। एसपीजी के इजाजत के बिना पीएम के पास किसी मंत्री या अधिकारी का पहुंचना भी मुश्किल होगा।
गीता प्रेस पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। पुलिस के दर्जनों जवान गीता प्रेस के मुख्य द्वार से लेकर भीतर तक सुरक्षा में लग गए हैं। मंगलवार सुबह से ही एसपीजी ने गीता प्रेस की सुरक्षा व्यवस्था अपने हाथों में ले ली है। एसपीजी गहन जांच कर रही है। गीता प्रेस के आस- पास बने घरों में रहने वाले लोगों का सत्यापन भी किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री के गीता प्रेस में 45 मिनट रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है। तैयारियों को अंतिम रुप देने का काम किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर जर्मन हैंगर पंडाल लगकर तैयार हो गया है। इसे सजाने का काम किया जा रहा है जो 6 जुलाई तक पूरा हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications