भाजपा प्रशासन के बल पर चुनाव तो जीत सकती है लेकिन विकास नहीं कर सकती- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को गोरखपुर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। वह पंडित हरिशंकर तिवारी को श्रद्धांजलि देने यहां पहुंचे थे।

akhilesh

Gorakhpur News: सपा सुप्रीतों अखिलेश यादव शनिवार को गोरखपुर में थे। पूर्व मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी और पूर्व विधायक शारदा देवी के पति स्व. रामलखन पासवान को श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस दौरान अखिलेश ने मीडिया से बातचीत की और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी शासन और सत्ता के बल पर चुनाव तो जीत सकती है लेकिन विकास नहीं कर सकती है। छह सालों में गोरखपुर में कोई कार्य नहीं हुआ है। न ही यहां की सड़के ठीक हैं न ही यहां कि नालियां। ट्रैफिक की समस्या भी विकट है। बीजेपी सिर्फ जनता से झूठ बोलती है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में गठबंधन सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर हमला बोला। सपा अध्यक्ष ने कहा, 'नया संसद भवन बनने से जरूरी है कि लोकतांत्रिक परंपराओं को निभाया जाए। जो विपक्ष का सम्मान नहीं करते, तो उनके समारोह में क्या जाना।

अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह लोकप्रिय व जन- जन के नेता थे। उन्होंने जनता की हक के लिए संघर्ष किया। वे लगभग सभी पार्टियों के साथ काम कर चुके है। राजनीतिक जीवन में भी उन्होंने बहुत संघर्ष किया और खुद को स्थापित किया।

शनिवार को अखिलेश यादव बड़हलगंज के टांडा स्थित स्थित पूर्व मंत्री स्व. हरिशंकर तिवारी के गांव पहुंचे। उन्होंने पूर्व मंत्री के बेटे और सपा के राष्ट्रीय सचिव विनय शंकर तिवारी और बड़े बेटे और पूर्व सांसद कुशल तिवारी व पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय से मुलाकात कर अपनी संवदेनाएं व्यक्त की। साथ ही सपा मुखिया ने पूर्व मंत्री के चित्र पर पुष्पाजंलि कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+