गोरखपुर में शिवपाल ने सपा पर साधा निशाना,कहा- 'चापलूसों से घिरे हैं अखिलेश'
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलवार को गोरखपुर में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान वह अपने भतीजे और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमलावार दिखे।
Shivpal singh yadav in Gorakhpur: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलवार को गोरखपुर में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान वह अपने भतीजे और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमलावार दिउन्होंने पार्टी को स्वार्थी और लालची लोगों से घिरा बताया।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश के चारो तरफ चापलूस हैं। वह चापलूसों से घिरे हुए हैं। जहां चापलूसों का राज होगा वहां प्रगति संभव ही नहीं है। समाजवादी नीति से वह भटक चुके हैं। वर्तमान समय में वह सिर्फ चापलूसी में विश्वास रखते हैं।
सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की मौत के बाद शिवपाल की यह टप्पणी खास है। क्योंकि कुछ लोग मुलायम सिंह की मौत के बाद शिवपाल व अखिलेश के नजदीक आने की अटकलें लगायी जा रही थी। आज सीएम सिटी गोरखपुर में इन अटकलों को विराम लग गया।
सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ही असली पार्टी है। हम न तो चापलूसी में और न ही चापलूसों में विश्वास रखते हैं। लालची व स्वार्थी लोगों से हम दूर रहते हैँ। हमारे साथ इस तरह के लो नहीं हैं। मैनपुरी संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव पर शिवपाल ने कहा कि अभी हमने कोई निर्णय नहीं लिया है। मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुत्रवधू अपर्णा सिंह यादव के मैनपुरी से चुनाव लड़ने के सवाल पर शिवपाल ने चुप्पी साध ली।












Click it and Unblock the Notifications