Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जानिए क्या है पैनिक बटन जो महिलाओं को दे रहा सुरक्षा

गोरखपुर परिवहन निगम ने रोडवेज की सभी बसों में पैनिक बटन लगाने का निर्णय लिया है। पैनिक बटन महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करेगा। जीपीएस डिवाइस बसों पर निगरानी रखी जाएगी। क्या है पैनिक बटन और कैसे काम करेगा इसकी पूरी जानकारी व

Panic Button : गोरखपुर परिवहन निगम ने रोडवेज की सभी बसों में पैनिक बटन लगाने का निर्णय लिया है। पैनिक बटन महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करेगा। जीपीएस डिवाइस बसों पर निगरानी रखी जाएगी। क्या है पैनिक बटन और कैसे काम करेगा इसकी पूरी जानकारी विस्तार में दी जा रही है।

PANIK BUTTON

पैनिक बटन
महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने परिवहन निगम की बसों में पैनिक बटन लगाने की योजना चल रही है। यह बटन सॉफ्टवेयर से जुड़ा रहता है। महिलाएं जब असुरक्षित महसूस करेंगी तब बटन दबा कर अपनी असुरक्षा की जानकारी देंगी। बटन दबाते ही सॉफ्टवेयर पर मैसेज जाएगा। तत्काल सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को पहुंच जाएगी। संबंधित वाहन की सूचना जीपीएस के माध्यम से मिल जाएगी। सूचनाएं जुटाकर तत्काल नजदीकी थाना पुलिस मदद के लिए पहुंचेगी। इस तरह महिलाओं को सुरक्षा प्रदान की जा सकेगी।

क्या कहते हैं अधिकारी
गोरखपुर परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र ने बताया कि परिक्षेत्र की 755 बसों में पैनिक बटन लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही इन बसों में जीपीएस भी लगाए जाएंगे। इससे बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं को सुरक्षा मिलने के साथ ही बसों की स्थिति की भी जानकारी होगी।

महराजगंज जिले में विकास भवन में कार्यरत नीलम बताती हैं कि वह प्रतिदिन गोरखपुर से महराजगंज यात्रा करती है। यात्रा के दौरान बस में कई बार अराजक तत्व भी सफर करते हैं। जिससे कभी-कभी असुरक्षा लगती है। ऐसे में बसों में पैनिक बटन का लगाया जाना सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम है।

गोरखपुर से प्रतिदिन कुशीनगर की यात्रा करने वाली माधुरी बताती हैं कि मैं कुशीनगर नौकरी करती हूं। पूरा परिवार गोरखपुर के नंदानगर में रहता है। कई बार ऐसा होता है कि लौटने में रात हो जाती है और असुरक्षा महसूस होती है। पैनिक बटन का होना सुरक्षा का एहसास दिलाएगा और हम सभी के लिए अच्छा रहेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+