Flood in Gorakhpur: बारिश बंद होने के बाद भी बढ़ रहा राप्ती का जलस्तर,जानिए वजह
राप्ती नदी का जलस्तर अभी तेजी से बढ़ रहा है। कुछ दिनों से बारिश बंद होने के बाद भी राप्ती नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है। हालांकि सरयू नदी का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है।
Gorakhpur News: गोरखपुर में बाढ़ का कहर बरपाने के बाद सरयू नदी का जलस्तर पहले से कम हो गया है। हांलाकि राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 1.13 मीटर ऊपर पहुंच गया है। अभी भी जलस्तर बढ़ने का क्रम जारी है। उम्मीद है कि तीन-चार दिनों जलस्तर कम हो जाए।

जानकारी के मुताबिक, गोला और खजनी तहसील सैंकड़ों गांव में नुकसान पहुंचाने के बाद सरयू का जलस्तर कम हो गया है। सरयू नदी अयोध्या में खतरे के निशान से 29 सेमी नीचे आ गई। लेकिन, बरहज में सरयू नदी खतरे के निशान से अब भी 80 सेमी ऊपर बह रही है। दूसरी तरफ राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वह खतरे के निशान से बुधवार की शाम तक 1.13 मीटर ऊपर गोरखपुर में बह रही थी। इसी तरह से गोर्रा नदी पिडरा घाट में अब भी खतरे के निशान से 60 सेमी ऊपर बह रही है।
बाढ़ खंड-2 अधिशासी अभियंता रूपेश खरे ने बताया कि कई बांध टूटने से पानी राप्ती नदी में आ रहा है।इसलिए इसका जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। आगामी कुछ दिनों में जलस्तर कम हो जाएगा।वर्तमान समय में भी 302 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। हालांकि गांवों में पानी कम हुआ है इनकी संख्या 57 रह गयी है। दो सौ से अधिक नाव इन क्षेत्रों में लगाए गए हैं। राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन अलर्ट हैं । सभी चौकियों की निगरानी बढ़ा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications