Railway Update: निरस्त रहेगी यह पूजा स्पेशल ट्रेन,इस एक्सप्रेस का बढ़ा ठहराव
रेलवे एक तरफ यात्रियों की सुविधा के लिए जहां कुछ ट्रेनों के संचलन व ठहराव में परिर्वतन किया है। वही गोरखपुर- कोयम्बटूर एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है। गोरखपुर- दादर एक्सप्रेस का संचलन एक दिसम्बर तक बढ़ा दिया गया है।
Indian Railway News:रेलवे एक तरफ यात्रियों की सुविधा के लिए जहां कुछ ट्रेनों के संचलन व ठहराव में परिर्वतन किया है। वही गोरखपुर- कोयम्बटूर एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है। गोरखपुर- दादर एक्सप्रेस का संचलन एक दिसम्बर तक बढ़ा दिया गया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दादर से चलायी जा रही 01027 दादर-गोरखपुर स्पेशल 29 नवम्बर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को चलाई जाएगी। गोरखपुर से चलायी जा रही 01028 गोरखपुर-दादर स्पेशल 01 दिसम्बर तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को चलाई जाएगी।
इसके साथ ही छठ पूजा के उपरान्त यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्व में चलाई जा रही 05303 व 05304 गोरखपुर-कोयम्बटूर-गोरखपुर विशेष गाड़ी का संचलन गोरखपुर से 12 नवम्बर एवं कोयम्बटूर से 15 नवम्बर, 2022 को अपरिहार्य कारणो से निरस्त कर दिया गया है।
Gorakhpur: शादी के लिए दबाव बनाने पर प्रेमी ने गला दबाकर कर दी थी प्रेमिका की हत्या
पंकज कुमार ने बताया कि 15027 व 15028 गोरखपुर-हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस का पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में स्थित जामतारा स्टेशन पर छह माह हेतु दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव 14 फरवरी, 2023 तक बढ़ा दिया गया है। 15027 हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस जामतारा स्टेशन पर 23.55 बजे पहुंचकर 23.57 बजे छूटती है। इसी प्रकार 15028 गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस जामतारा स्टेषन पर 00.04 बजे पहुंचकर 00.06 बजे छूटती है।












Click it and Unblock the Notifications