Indian Railway: 'रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना' में आप भी करें प्रतिभाग, यहां देखें पूरी अपडेट

रेल मंत्रालय द्वारा रेल वृत्तांत पुरस्कार योजना की शुुरुआत की जा रही है। इसे लिए 18 जुलाई से आवेदन लिया जाएग।

rail

Gorakhpur News: रेल कर्मियों, सेवा निवृत्त रेल कर्मियों उनके परिजन सहित आम जनता के रेल यात्रा सम्बन्धी अनुभव मंगाने हेतु रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) की रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना अखिल भारतीय स्तर पर प्रचलित है। इस योजना में हिन्दी में लिखे गये रेल यात्रा सम्बन्धी अनुभव आमंत्रित किया गया हैं।

यह है पुरस्कार राशि
इस योजना में विजेता प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार के रूप में रूपये दस हजार, द्वितीय पुरस्कार के रूप में रूपये आठ हजार, तृतीय पुरस्कार के रूप में रूपये छह हजार तथा पाँच अभ्यर्थियों को प्रेरणा पुरस्कार के रूप में रूपये चार हजार की राशि प्रत्येक को एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जायेगा।

ऐसे करें प्रतिभाग
रेल यात्रा वृत्तांत प्रतियोगिता में भाग लेने वाले रेलकर्मी प्रतियोगी अपनी प्रविष्टि दो प्रतियों में 18 जुलाई, 2023 तक राजभाषा अधिकारी, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी कार्यालय, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर को तथा सेवा निवृत्त अथवा अन्य व्यक्ति अपनी प्रविष्ट दो प्रतियों को 31 जुलाई, 2023 तक सहायक निदेशक, हिन्दी (प्रशिक्षण), कमरा नं. 536-डी, रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड), रायसीना रोड, नई दिल्ली-110001 को भेज सकते हैं। अन्तिम तिथि के बाद प्राप्त प्रविष्टियों पर मंत्रालय द्वारा विचार नहीं किया जायेगा।

यह है शब्द सीमा
रेल यात्रा वृत्तांत हिन्दी भाषा में कम से कम 3000 हजार एवं अधिकतम 3500 शब्दों तक होनी चाहिये। रेल यात्रा वृत्तांत डबल स्पेस में टाइप किया हुआ होना चाहिए, जिसके चारों तरफ कम से कम एक इंच का हाशिया होना चाहिये। पृष्ठ क्रमानुसार अंकित होने चाहिये तथा शब्दों की कुल संख्या लिखी होनी चाहिये। वृत्तांत के प्रारम्भ में कागज़ की एक पूरी शीट लगाई जाये जिस पर बड़े अक्षरों में नाम, पदनाम, आयु, कार्यालय या निवास का पता, मातृभाषा, मोबाइल नम्बर, ई-मेल तथा वृत्तांत के शब्दों की संख्या आदि का उल्लेख किया जाना चाहिये।

इसका रखें ध्यान
सभी प्रतिभागियों को घोषणा पत्र में यह उल्लेख करना होगा कि ''सम्बन्धित रेल यात्रा वृत्तांत मेरी मौलिक रचना है, इसे किसी अन्य पुरस्कार योजना के अन्तर्गत पुरस्कृत नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+