UP: प्रियंका गांधी ने निभाया महिला ऑटो चालक की बेटी से किया वादा, जमा कराई स्कूल फीस
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने गोरखपुर की रहने वाली ऑटो चालक कुंती देवी से किया वादा पूरा कर दिया है। उन्होंने उनकी बेटी की पढ़ाई की फीस जमा कराई है।

Gorakhpur News: कांग्रेस की राष्ट्रीय महसचिव प्रियंका गांधी ने गोरखपुर की महिला ऑटो चालक की बेटी से किया वादा पूरा कर दिया है। उन्होंने ऑटो चालक की बेटी की स्कूल फीस जमा करने का वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा कर दिया है। गोरखपुर की कुंती देवी प्रियंका गांधी से गरीबी की वजह से बेटी की पढ़ाई छूटने की बात बताई थी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने यह राशि परिजनों को सौंपी।
''लड़की हूं लड़ सकती हूं'' का नारा लगाने वाली प्रियंका गांधी बेटियों के सहयोग के लिए आगे आते दिख रही हैं। उन्होंने अक्टूबर 2021 में गोरखपुर रैली के दौरान कुंती देवी से बेटी की फीस देने का वादा किया था। जिसे शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने परिजनों को देने के साथ ही फीस में जमा करा दी है। उन्होंने शुक्रवार को कुंती देवी की बेटी प्रियंका पटेल की दूसरे साल की फीस नौ हजार छह सौ रुपये सरस्वती गुलाब इंटर कॉलेज में जमा कराई। कुंती देवी के ऑटो में सलमान खुर्शीद भी सवारी कर चुके हैं। उन्होंने ने भी कुंती की समस्या प्रियंका गांधी से बताई थी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों के साथ खड़ी थी,है और आगे भी रहेगी। हमारी प्राथमिकता गरीबों की हर समस्या का त्वरित निस्तारण है। उनकी सुविधा ही हमारी प्राथमिकता है। चेक देने के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ जिला प्रशासन प्रभारी तौकीर आलम, ब्लॉक अध्यक्ष इरफान अहमद, नगर अध्यक्ष हरीश चंद्र गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications