Droupadi Murmu: राष्ट्रपति को दिया जाएगा यह तोहफा, बेहद खास तरीकों से हुई है पैकेजिंग
President Of India Droupadi Murmu Gorakhpur News Uttar Pradesh:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आ रहीं है। सोमवार को वह गोरखपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। वह दो दिवसीय दौरे पर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। उनके स्वागत के लिए खास तैयारी की गई है।
दिया जाएगा यह खास उपहार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को खास उपहार देंगे। यह उपहार एक जिला एक उत्पाद को बढ़ावा देने वाला है। राष्ट्रपति को टेराकोटा की खास मूर्तियां दी जाएंगी।

पहली बार खास डिब्बों में रहेगा पैक
यह पहला अवसर है जब टेराकोटा की मूर्तियां खास और आकर्षित करने वाली डिब्बों में पैक रहेंगी। इससे पहले मूर्तियों को सीधे भेंट किया जाता था।
इस वजह से है खास
इस डिब्बे को बनाने वाली महिला उद्यमी संगीता पांडेय बताती हैं कि ये डिब्बे हाथों से निर्मित किए गए हैं। जिन पर खास कलाकारी की गई है। महज कुछ डिब्बों को बनाने में ही 14 घंटे का समय लग गया। ये डिब्बे बेहद आकर्षित करने वाले है। इसे मैने और 3 अन्य लोगों ने मिलकर बनाया है।
महिला उद्यमी ने पीएम सीएम को लेकर कही यह बात
इन डिब्बों को तैयार करने वाली गोरखपुर की महिला उद्यमी संगीता पांडेय ने बताया कि मै भाग्यशाली हूं कि उद्योग विभाग ने इस खास डिब्बे के निर्माण के लिए मुझे चुना। देश की राष्ट्रपति भी महिला और मै भी। सरकार जिस तरह से महिलाओं को बढ़ावा दे रही है उसके लिए पीएम मोदी और सीएम योगी के प्रति आभार व्यक्त करती हूं। सीएम योगी ने जिस तरह पैकेजिंग को बढ़ावा दिया है और इसके लिए अनुदान दिया है वह सराहनीय है।












Click it and Unblock the Notifications