इस बार का गोरखपुर दौरा 'विकास भी विरासत भी' का अद्भुत उदाहरण- पीएम मोदी
PM Modi Visit Gorakhpur: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गीता प्रेस शताब्दी समापन समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम ने लीलाचित्र मंदिर का दर्शन भी किया। साथ ही यहां के कर्मचारियों से भी मुलाकात की। पीएम ने खास अंदाज में सभी का अभिवादन किया। इस आगमन को पीएम ने बेहद खास बताया।
विकास भी विरासत भी
गोरखपुर पहुंचे पीएम मोदी ने अपने आज के इस दौरे को बेहद खास बताया। उन्होंने कहा कि इस बार का गोरखपुर दौरा विकास भी विरासत भी नीति का अद्भुत उदाहरण हैं। मुझे भी चित्रमय शिवपुराण व नेपाली भाषा में शिवपुराण के विमोचन का सौभाग्य मिला है। इसके बाद गोरखपुर रेलवे स्टेशन जाऊंगा। आज से ही इसके पुनर्विकास का कार्य होगा। लोगों ने कभी सोचा नहीं था कि स्टेशनों का भी इस तरह पुनर्विकास हो सकता है। वंदे भारत ट्रेन हरी झंडी दिखाकर रवाना करुंगा।

वंदे भारत ट्रेन की बढ़ी मांग
पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था जब हॉल्टेज के लिए नेता पत्र लिखा करते थे। आज हमारे यहां से भी वंदे भारत ट्रेन चलाया जाय इसकी मांग देश के कोने कोने से हो रही है। इस ट्रेन ने मध्यम वर्ग को नई सुविधाएं व सहूलियतों की नई उड़ान दी है।
गीता प्रेस का राष्ट्रीय चरित्र है
गीता प्रेस जैसी संस्था सिर्फ धर्म और कर्म से नहीं जुड़ी है बल्कि इसका एक राष्ट्रीय चरित्र भी है। यह भारत को जोड़ती है यहां की एक जुटता को सशक्त करती है। यह भारत के मूल चिंतन को जन- जन तक पहुंचाती है। इसने सौ वर्षो की यात्रा ऐसे समय में तय की है जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।









Click it and Unblock the Notifications