PM Modi: बेहद कड़ी सुरक्षा के बीच जानिए कितनें देर तक गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर रहेंगे पीएम मोदी
Gorakhpur News: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गोरखपुर आगमन हो रहा है। पुलिस व प्रशासन की तैयारियों जोरों पर हैं। रेलवे भी पीएम की व्यवस्था में कोई चूक नहीं होने देना चाह रहा है। एसपीजी ने भी कमान संभाल ली है। ऐसे में गोरखपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम अभी से नजर आ रहे हैं। इस दौरान पीएम पूर्वांचल को कई बड़ी सौगात देंगे।
इतने देर तक स्टेशन रहेंगे पीएम मोदी
सात जुलाई को गोरखपुर आ रहे प्रधानमंत्री पूर्वांचल को बड़ी सौगात के रुप में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर रेलवे खासा उत्साहित है। मेहमाननवाजी में कोई कमी न रह जाए इसके लिए एक-एक चीजों को बारीकी से परखने का काम किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पीएम गोरखपुर स्टेशन पर लगभग 20 मिनट तक रह सकते हैं।

एसपीजी ने संभाली कमान
एसपीजी (विशेष सुरक्षा दल) ने पीएम के आने से पहले कमान संभाल ली है। गोरखनाथ मंदिर, गीता प्रेस और रेलवे स्टेशन पर संभावित कार्यक्रमों की सुरक्षा का जायजा एसपीजी ने एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लिया है। सोमवार को प्रमुख सचिव गृह संजय कुमार, डीजीपी विजय कुमार ने अफसरों के साथ गीता प्रेस व रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।












Click it and Unblock the Notifications