तेजी से आगे बढ़ रहे नये भारत के निर्माण में सांसद खेल स्पर्धा की महत्वपूर्ण भूमिका - नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को गोरखपुर रीजनल स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा के समापन अवसर पर वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित किया।

pm

Gorakhpur News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को गोरखपुर के रीजनल स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजदू रहे। पीएम ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के साथ वर्तमान समय में सरकार की चल रही योजनाओं को भी साझा किया।

हार-जीत जीवन का हिस्सा है
पीएम ने अपने भाषण की शुरुआत गुरु गोरक्षनाथ को प्रणाम करते हुए की। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी ने बहुत मेहनत की है इस प्रतियोगिता में कुछ खिलाड़ियों को जीत मिली होगी कुछ को हार का सामना करना पड़ा होगा। खेल का मैदान हो या जीवन का मैदान हार जीत हमेशा लगी रहती है।खिलाड़ियों को यहीं कहूंगा अगर आप यहां तक पहुंचे हैं तो हारे नहीं हैं। आप ने जीतने के लिए बहुत कुछ सीखा है ज्ञान अर्जन किया है। अनुभव प्राप्त किया है। यही तो सबसे बड़ी पूंजी हैं। आप देखिएगा आप यह भावना भविष्य में सफलताओं के दरवाजे खोल देगी।

बहुत अच्छा व सराहनीय प्रयास पीएम मोदी ने कहा कि इस प्रतियोगिता में जहां कुश्ती,कबड्डी,हॉकी जैसे खेल का प्रदर्शन किया जा रहा हैं वहीं इस स्पर्धा में चित्रकारी,लोक नृत्य,वासुरी वादन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, यह बहुत अच्छा व सराहनीय प्रयास है। सांसद रवि किशन खुद एक बेहतरीन कलाकार है और वह कलाकारों को लगातार बढ़ावा दे रहे हैं यह अच्छी बात है। प्रतिभा चाहे खेल की हो चाहे कला की उसकी एनर्जी एक जैसी होती है। जो लोक विधाए है उन्हें बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सभी की है।

आगे बढ़ने के लिए नई चीजे करनी होंगी आगे बढ़ने के लिए नई चीजे करनी होंगी,नई तकनीकों को सीखना होगा, नई व्यवस्था लानी होगी । इन नई व्यवस्थाओं के साथ ही भारत पूरे विश्व में नए रुप में प्रस्तुत होगा। सांसद खेल स्पर्धा के माध्यम से नए युवाओं को मौका मिला है। स्थानीय खिलाड़ियों को बड़ा प्लेटफार्म मिला है।

देश के युवाओं को नई शक्ति से जोड़ने का कार्य खेल प्रतिभाओं को प्लेटफार्म देने के साथ ही सांसद खेल स्पर्धा ने अन्य खेल प्रतिभाओं के मोरल को बूस्ट किया है। जो युवा खेल से निराश हो चुके थे आज अपना भविष्य खेल में देख रहे हैं। इसके माध्यम से देश के युवाओं को नई शक्ति से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

खेल प्रतिभाओं में तेजी से बढ़ोतरी पीएम ने कहा कि इस खेल स्पर्धा के माध्यम से गोरखपुर में खेल प्रतिभाओं में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। पहले जहां खेल कुंभ में 8 से 10 हजार खिलाडी प्रतिभग करते थे आज 25 हजार से अधिक युवा इससे जुड़े हैं। यह खेल में खिलाड़ियों की बढ़ रही रुचि का द्योतक है। इसमें में भी बेटियों बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही है और इस कुंभ में 9 हजार से अधिक बेटियों ने हिस्सा लिया है। खेल स्पर्धा के माध्यम से देश की गुप्त शक्ति को बाहर लाने का काम किया जा रहा है। हमारे देश में गुप्त सामर्थ्य बहुत है। इस स्पर्धा की ही देने है कि इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने देश के कोने-कोने से निकलकर इसमें प्रतिभाग किया है।

Recommended Video

      सांसद खेल स्पार्धा महाकुंभ के समापन समारोह में वर्चुअली शामिल हुए पीएम मोदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+