Mann Ki Baat 100 Episode: MP Ravi Kishan ने 'मन की बात' सुन कहा- जनता ने पीएम की बातों को दिया महत्व
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात का 100वां एपिसोड रविवार को प्रसारित किया गया। इस दौरान गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने भी मन की बात सुनी।

Mann Ki Baat @100: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का रविवार (30 अप्रैल) को 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया। इस मौके को ऐतिहासिक बनाने के लिए गोरखपुर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कोई कमी नहीं की । यहां के सासंद रवि किशन ने सहजनवां विधानसभा के बूथ संख्या 151 सेरीमनी मैरेज हाउस पर पीएम मोदी के कार्यक्रम मन की बात सुनी। इस दौरान कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली।
ऐसा प्रधानमंत्री पहले न कोई हुआ न आगे होगा सांसद रवि किशन ने कहा प्रधानमंत्री मोदी देश की नहीं विदेशों में भी अपनी कार्यशैली के लिए लोकप्रिय हैं। ऐसा प्रधानमंत्री पहले न कोई हुआ न आगे होगा। आज पूरे देशवासी पीएम मोदी की मन की बात सुन रहे हैं और सिर्फ सुन ही नहीं रहे हैं उसे आत्मसात भी कर रहे हैं। आमजन पर इसका काफी सकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिल रहा है। नि:संदेह प्रधानमंत्री हम सभी के अभिभावक व मार्गदर्शक हैं। एक ऐसा मार्गदर्शक पा कर हमरा जीवन सफल हुआ है। पीएम मोदी के लिए यह देश ही परिवार है और यहां की जनता उस परिवार का सदस्य। सांसद ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम सिर्फ देश में ही विदेशों में भी सुना जा रहा है।

भाजपा आमजन की पार्टी सांसद ने कहा कि भाजपा ने यह साबित किया है कि यह आमजन की पार्टी है। जनता की सेवा सर्वोपरि रखती है। आज पीएम मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में पूरे देश व प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए है। चारों तरफ सड़कों का जाल बिछ चुका है। रेलमार्ग, वायुमार्ग सहित यातायात के साधनों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सड़क, बिजली सभी क्षेत्रों में लगातार कार्य किए जा रहे हैं जिससे आमजन के जीवन स्तर में काफी परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि समरेन्द्र विक्रम सिंह, प्रतिनिधि जय यदुवंशी, पीआरओ पवन दूबे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications