Passing Out Parade: पीएसी को मिले 247 सिपाही,एडीजी ने ली पासिंग आउट परेड की सलामी

मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि एडीजी अखिल कुमार ने आरक्षियों की पासिंग आउट परेड की सलामी ली एंव रिक्रूटों को शपथ दिलाया। इसके साथ ही पीएसी को 247 जवान और मिल गए।
जानकारी के मुताबिक,पुलिस लाइन गोरखपुर में आधारभूत प्रशिक्षण के लिए 30 वीं वाहनी पीएसी गोण्डा से कुल 250 पीएसी रिक्रूट आरक्षी आवंटित होकर आए। जिनका प्रशिक्षण इसी साल 13 जनवरी से आरटीएस प्रभारी मृत्युंजय राय की देखरेख में प्रारंभ हुआ। कुल 249 पीएसी रिक्रूट आरक्षी पुलिस लाइन गोरखपुर में वाह्य एवं अंत: विषय के अन्तिम परीक्षा में सम्मिलित हुए जिसमें से 247 पीएसी रिक्रूट आरक्षी उत्तीर्ण होकर दीक्षान्त समारोह में सम्मिलित हुये। जिसमें उत्सकृष्ट प्रदर्शन के लिए चेस्ट नंबर-210 अभिषेक राय को प्रथम,चेस्ट नंबर-210 राघवेन्द्र सहानी को द्वितीय एंव चेस्ट नंबर-51 अजीत पटेल को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर एडीजी जोन अखिल कुमार ने नए रिक्रूटों को शुभकामना दी एंव उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहाकि आज का दिन आप सबके कठोर परिश्रम का फल है। आप सभी पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, निष्पक्षता,चैत्नयता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।एडीजी ने जवानों से कहा कि वे निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। इस दौर में उन्हें रोजाना नई-नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कानून व्यवस्था को बनाए रखना जवानों की जिम्मेदारी है।
प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। कार्यक्रम में जवानों के परिजन भी मौजूद रहे। उन्होंने इस मौके को काफी महत्वपूर्ण बताया। अपने बच्चों से यही कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा करें।












Click it and Unblock the Notifications