UP: गोरखपुर की तर्ज पर लखनऊ में भी लागू होगा ऑपरेशन त्रिनेत्र
अब गोरखपुर की तर्ज पर लखनऊ में भी ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत घर- घर कैमरे लगाये जाएंगे।

Gorakhpur News: गोरखपुर में लागू हुए ऑपरेशन त्रिनेत्र को अब प्रदेश के 17 जिलों में लागू किया जाएगा। इसके लिए सीएम योगी ने हरी झंडी भी दे दी है। इसके लिए प्रदेश के कई आला अधिकारियों ने एडीजी अखिल कुमार से वार्ता भी की।
जानकारी के मुताबिक, एडीजी अखिल कुमार द्वारा गोरखपुर में चलाए गये ऑपरेशन त्रिनेत्र को लखनऊ में भी लागू करते हुए 6 जून तक हर घर में कैमरा अभियान चलाया जाएगा। लखनऊ पुलिस भी गोरखपुर की तरह ही व्यापार मंडल, प्रतिनिधियों, जन प्रतिनिधियों और पंचायती राज संस्थाओं से मदद लेकर कैमरा लगवाएगी।
गोरखपुर शहर में 138 चिन्हित स्थानों पर 487 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के 393 ग्राम पंचायतों में 1276 कैमरे लगाए गए हैं। इसी तरह सांसद और विधायक कोटे से 275 स्थानों पर 951 कैमरे लगाए जा चुके हैं।
एडीजी अखिल कुमार ने गोरखपुर में इसकी शुरुआत की और फिर कैमरा लगाने वाले को त्रिनेत्र मित्र का प्रशस्ति प्रमाणपत्र भी दिया। एडीजी की पहल पर लोग आगे आए और आज सभी प्रमुख चौराहे, गली सीसी टीवी कैमरों से लैस हो चुके हैं। एडीजी ने कानपुर की टीम से एक सॉफ्टवेयर भी तैयार कराया है, जिसकी मदद से बदमाशों का हुलिया और उनके व्यवहार का पता लगा लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications