Gorakhpur News: चेकिंग के नाम पर वसूली कर रहा खनिज मोहर्रिर निलंबित
Gorakhpur News: गोरखपुर में देर रात ट्रकों से अवैध वसूली करने वाले वाले मोहर्रिर को खान विभाग द्वारा निलंबित कर दिया है। मोहर्रिर अशोक कुशवाहा अपने भतीजे के साथ बोलेरा गाड़ी से वाहनों की चेकिंग कर अवैध वसूली कर रहा था। इस दौरान वह रंगेहाथ पकड़ा गया। लोगों ने उसे गीडा पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, अशोक कुशवाहा लगातार तीन दिनों से बोलेरो गाड़ी से ट्रकों की चेकिंग कर रहा था। तेनुआ टोल प्लाजा के पास ट्रकों से अवैध वसूली करते समय इसका वीडियो बना लिया गया। जब स्थानीय लोग इसे गीडा थाने ले गये तब पुलिस ने खनन विभाग का कर्मचारी होने पर अशोक कुशवाहा और अन्य को छोड़ दिया। लेकिन खनन विभाग ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी कुशवाहा को निलंबित कर दिया।

खनिज मोहर्रिर को गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय के साथ ही क्वैरी कार्यालय के कार्य में सहयोग के लिए तैनात किया गया था। खनन मोहर्रिर ने अपने खुद के बचाव में पुलिस में तहरीर दी कि है कि खनन विभाग को सूचना मिली थी कि गीडा क्षेत्र में रात को खनन हो रहा है। विभाग के कुछ कर्मियों के साथ वह गाड़ी से कालेसर पहुंचे। सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर टीम बैठी थी तभी खनन करने वाले कुछ युवक पहुंच गए और हंगामा करने लगे।
चौकी प्रभारी आलोक राय ने बताया कि खनन विभाग के बाबू ने एक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। मामले की छानबीन की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications