Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Karva Chauth 2022: दस हजार किलोमीटर की दूरी तय कर मेलबर्न से गोरखपुर पहुंची मुनीरा,करवा चौथ का रखेंगी व्रत

आज करवा चौथ है।पत्नी अपनी पति के दीर्घायु व सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं।पति-पत्नी के रिश्तों को मजबूत करने वाला यह पर्व भगवान शिव व माता पार्वती को समर्पित है।यह भारतीय संस्कृति व परंपरा की पहचान है।इसी परंपरा का नि

Karwa Chauth 2022: आज करवा चौथ है।सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु व सुख-समृद्धि के लिए के रखती हैं।चंद्रमा की पूजा करती हैं और अपने पति के सामने व्रत तोड़ती हैं।इस करवा चौथ व्रत में भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश जी और भगवान कार्तिकेय की पूजा की जाती है।यह पर्व पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत करता है।यह पर्व भारतीय संस्कृति व परंपरा की द्योतक है।इसी परंपरा को निभाने के लिए आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहने वाली मुनीरा गोरखपुर आई हुईं हैं।करवा चौथ का व्रत हैं और रात में अपने पति के सामने व्रत तोड़ेगी।मुनीरा का पर्व पर गोरखपुर आना इसलिए खास हो जाता है क्योंकि जहां एक तरफ जहां कुछ लोग अपने देश अपने घर पर रहकर भी अपनी सभ्यता,अपनी परंपराओं से दूर हो रहे हैं,पाश्चात्य संस्कृतियों के अधीन हो रहे हैं ऐसे में मुनीरा का अपनी संस्कृति व परंपराओं से जुड़ना बेहद खास है।मुनीरा उन लोगों की प्रेरणाश्रोत बनेंगी जो आधुनिकता में अपनी सभ्यता व संस्कृति से दूर हो रहे हैं।

कौन हैं मुनीरा

कौन हैं मुनीरा

मुनीरा मूल रुप से मध्य प्रदेश स्थित इंदौर की रहने वाली हैं।जो काफी लंबे समय से आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहती हैं।आज भी भारतीय संस्कृति व परंपराओं का निर्वहन करती हैं और अपनी पहचान से जुड़ी हुई हैं।मुनीरा पढ़ाई के दौरान ही मेलबर्न चली गयी थी।वहीं पर उनकी मुलाकात गोरखपुर के रहने वाले आकाश गुप्ता से हुई।आकाश भी पढ़ाई के लिए मेलबर्न गए हुए थे।पढ़ाई के दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई और एक दूसरे के करीब आते गए। फिर दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया और 2021 में परिवार वालों की सहमति से विवाह कर लिया।

Recommended Video

    मिलिए गोरखपुर की माडल चायवाली सिमरन से| संघर्षो से लिख रहीं सफलता की इबारत|
    पढ़ाई के दौरान हुआ प्यार

    पढ़ाई के दौरान हुआ प्यार

    गोरखपुर के एचएन सिंह चौराहे पास रहने वाले हेमंत कुमार बताते हैं कि उनके पुत्र आकाश ने प्रारंभिक पढ़ाई गोरखपुर से ही की।पढ़ने वह काफी अच्छा था। उसने हाईस्कूल व इंटर की पढ़ाई नवल्स एकेडमी से की ।बीटेक लखनऊ से व एमटेक आईआईटी खड़गपुर से किया।फिर वह आगे की पढ़ाई के लिए मेलबर्न चला गया।वहां उसने पीएडी में दाखिला लिया।इसी बीच इंदौर की रहने वाली मुनीरा भी वहां पढ़ाई कर रही थी।

    बहू के घर आने से खुश है परिवार

    बहू के घर आने से खुश है परिवार

    मुनीरा की सास बबिता गुप्ता बताती हैं कि शादी के बाद पहली बार बहु घर आ रही है।हम सब बहुत खुश हैं।उनका आना भी करवा चौथ जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर हो रहा है।ऐसे में खुशी कई गुना और बढ़ जाती है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+