Railway: अखिल भारतीय रेलवे एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
Railway News Gorakhpur: पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। रायबरेली में आयोजित 88वीं अखिल भारतीय रेलवे एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पूर्वोत्तर रेलवे के एथलीटों ने तीन स्वर्ण एवं एक रजत पदक प्राप्त किया। इनके इस प्रदर्शन पर पूर्वोत्तर रेलवे के आला अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
पूर्वोत्तर रेलवेे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मॉडर्न कोच फैक्ट्री, रायबरेली में 23 से 25 अगस्त, 2023 तक आयोजित 88वीं अखिल भारतीय रेलवे एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पूर्वोत्तर रेलवे के एथलीट रंजीत पटेल ने 10,000 मीटर दौड़ में एवं रेबी पाल ने 3,000 मीटर स्टेपल चेज रेस एवं 5000 मीटर दौड़ में भी स्वर्ण पदक तथा कुडाल चौधरी ने 110 मीटर हर्डल रेस में रजत पदक प्राप्त कर पूर्वोत्तर रेलवे को गौरवान्वित किया।

Gorakhpur सीएमओ का यह आदेश पूरे प्रदेश के लिए बना मॉडल, सर्पदंश से मौत पर सरकार की खास पहल
इन खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) के अध्यक्ष एस.सी. श्रीवास्तव, महासचिव पंकज कुमार सिंह, सहायक क्रीड़ा अधिकारी ,नरसा चन्द्र विजय सिंह एवं एथलेटिक्स कोच विनोद सिंह एवं जवाहर प्रसाद तथा एथलेटिक्स सचिव बी.के. सिंह एवं अमित श्रीवास्तव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें दी। इन खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन पूर्वोत्तर रेलवे के अन्य खिलाड़ियों के लिये काफी प्रेरणादायी है।












Click it and Unblock the Notifications