North East Railway Gorakhpur: स्वच्छता स्तर में पूर्वोत्तर रेलवे ने किया सुधार, मिला यह पुरस्कार
Gorakhpur News: स्वच्छता भारतीय रेल की प्राथमिकताओं में सम्मिलित है। सम्पूर्ण भारतीय रेल पर 16 सितम्बर से 02 अक्टूबर,2023 तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। पूर्वोत्तर रेलवे के स्वच्छता पखवाड़ा-2023 में प्रभावी तरीके से सहभागिता को देखते हुये भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय ने पूर्वोत्तर रेलवे को क्षेत्रीय रेलों में द्वितीय स्थान का पुरस्कार प्रदान किया। ज्ञातव्य है कि स्वच्छता पखवाड़ा-2022 हेतु पूर्वोत्तर रेलवे को सभी क्षेत्रीय रेलों में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ था ।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय एवं तीनों मंडलों में 16 सितम्बर से 02 अक्टूबर,2023 तक स्टेशन परिसर एवं गाड़ियों में स्वच्छता हेतु अभियान चलाया गया। इसके अन्तर्गत गाड़ियों, प्लेटफार्मों, रेलपथ, खानपान इकाईयों, पेंट्रीकार, कालोनियों एवं रेल परिसरों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया और कर्मचारियों एवं यात्रियों को स्वच्छता के प्रति नुक्कड़ नाटक, पैम्फलेट, प्रिंट एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक किया गया ।

भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष स्वच्छता पखवाड़ा में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करने वाले कार्यालयों एवं संस्थानों को पुरस्कृत किया जाता है।
Indian Railway: छपरा कचहरी-अमृतसर पूजा स्पेशल ट्रेन छठ पर यात्रियों को देगी राहत,देखें पूरी डिटेल












Click it and Unblock the Notifications