CM City के नए नगर आयुक्त ने संभाला पद, बोले- अतिक्रमण मुक्त और स्वच्छ होगा शहर

IAS Gaurav Singh Sogarwal became the new Municipal Commissioner

ias

Gorakhpur News: आईएएस गौरव सिंह सोगरवाल को सीएम सिटी का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। उन्होंने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वह महराजगंज जिले में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। मूलरुप से राजस्थान के भरतपुर रहने वाले हैं और इससे पहले भी गोरखपुर में बतौर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्य कर चुके हैं।

पदभार ग्रहण कर नए नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम की व्यवस्थाएं सुचारु रुप से और बेहतर ढंग से होंगी। शहरवासियों के साथ सामंजस्य बैठाकर स्वच्छता, सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अतिक्रमण को खत्म किया जाएगा। पहले भी यहां काम करने का अनुभव है। इसलिए यहां की बहुत सारी चीजों से मैं पहले से परिचित हूं। इसलिए यहां कार्य करने में और आसानी होगी।

उन्होंने शनिवार को कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री का शहर है। इसलिए यहां लोगों की ज्यादा अपेक्षाएं है। बहुत सारे कार्य यहां चल रहे है। सभी योजनाओं को वास्तविक रुप से धरातल पर लाने का कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नगर निगम की कई योजनाओं को गति देते हुए नगरवासियों को उत्तम व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। जलसंरक्षण, जल संवर्धन,जल निकासी के लिए और अच्छे कार्य किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+